फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी पत्रकार की बेवकूफी, श्रीलंकाई खिलाड़ी ने जवाब देकर मुंह बंद कर दिया

Fri, 13 Dec 2019 01:36 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
निरोशन डिकवेला - फोटो : सोशल मीडिया
दस साल के बाद पाकिस्तानी जमीन पर टेस्ट क्रिकेट लौटा है। श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची है, लेकिन रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट का दूसरा दिन बारिश से प्रभावित रहा। दूसरे दिन सिर्फ 18.2 ओवर का खेल ही पाया। हालांकि, दिन का खेल खत्म होने के बाद एक ऐसी मजेदार घटना घटी की दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को हंसने के लिए मसाला मिल गया।
विज्ञापन

2 of 4
पाकिसस्तान बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे दिन के खेल के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी निरोशन डिकवेला प्रेस कॉन्फ्रेंस में गए जहां एक पत्रकार ने उनसे ऐसा सवाल पूछ लिया कि हर कोई हैरान रह गया। हालांकि, निरोशन डिकवेला ने अपने जवाब से उसकी बोलती बंद कर दी। दरअसल हुआ ये कि एक पाकिस्तानी पत्रकार निरोशन डिकवेला को पहचान नहीं सका और डिकवेला को धनंजय डी सिल्वा समझकर सवाल पूछ लिया।
विज्ञापन

3 of 4
श्रीलंका vs पाकिस्तान - फोटो : ट्विटर
पत्रकार ने डिकवेला से पूछा कि क्या आप इस पारी में शतक के बारे में सोच रहे हैं? इस पर डिकवेला ने जवाब दिया कि मैं डिकवेला हूं, डी सिल्वा नहीं। मैं पहले ही 33 रन पर आउट हो चुका हूं और अब शायद दूसरी पारी में ही शतक लगा सकता हूं। डिकवेला के इस जवाब के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सभी पत्रकार हंसने लगे। इस वाकया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन

4 of 4
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका ने सुबह अपनी पारी पांच विकेट पर 220 रन से आगे बढ़ाई। 7.5 ओवर का खेल होने के बाद ही बारिश शुरू हो गई और दोनों टीमों को जल्दी लंच करना पड़ा। खेल दो घंटे 43 मिनट तक रुका रहा और जब फिर शुरू हुआ तो केवल दस ओवर का ही खेल हो पाया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें