फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप जीतने के लिए इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने मांगी सचिन की मदद

Mon, 22 Apr 2019 08:32 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आबिद अली, सचिन - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान की विश्व कप टीम में चुने गए सलामी बल्लेबाज आबिद अली इस प्रतियोगिता से पहले सचिन तेंदुलकर से सलाह लेना चाहते हैं और उन्होंने कहा कि वह इस भारतीय दिग्गज को गले लगाना चाहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
आबिद अली - फोटो : pti
इस 31 वर्षीय बल्लेबाज ने पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और पिछले महीने दुबई में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ने के बाद वह विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे। 
विज्ञापन

3 of 4
सचिन तेंदुलकर - फोटो : file photo
आबिद ने पत्रकारों से कहा, 'मेरी सचिन तेंदुलकर से मिलने की दिली इच्छा है। निश्चित तौर पर मैं उन्हें गले लगाना चाहूंगा और मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह से सभी महान खिलाड़ी युवाओं से मिलते हैं, वह मुझे निराश नहीं करेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि अगर मैं सचिन से क्रिकेट पर कोई सलाह लेना चाहूंगा तो वह सकारात्मक जवाब देंगे।'
विज्ञापन

4 of 4
sachin tendulkar - फोटो : file photo
आबिद ने कहा कि अपने आदर्श खिलाड़ी तेंदुलकर से मुलाकात उनके लिए यादगार होगी। उन्होंने कहा, 'यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन होगा जब मैं उनसे (तेंदुलकर) मिलूंगा क्योंकि वह वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। वेस्टइंडीज के विव रिचर्ड्स भी महान बल्लेबाज है और मैं सभी महान खिलाड़ियों से मिलकर उनसे सीखना चाहता हूं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें