पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर सईद अजमल ने सोमवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी। संदिग्ध एक्शन में सुधार के दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने और गेंदबाजी में पुरानी धार नहीं ला पाने के कारण उन्होंने ये फैसला लिया है। एक तरह से कहा जाए तो सफल और विवादास्पद अंतराराष्ट्रीय करियर में अजमल को एकसमय दुनिया का नंबर एक वनडे और टी-20 गेंदबाज माना जाता था। उन्होंने टेस्ट मैचों में भी वो अच्छे खासे सफल रहे।
विज्ञापन
पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास
2 of 6
सईद अजमल
इंग्लैंड के खिलाफ साल 2012 में तीन टेस्ट मैचों में उन्होंने 24 विकेट हासिल कर खलबली मचा दी थी। इससे पहले साल 2011 के विश्वकप के सेमीफाइनल में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। साल 2012 में उनपर आईसीसी ने संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद साल 2015 में एक्शन में सुधार के बाद उन्होंने टीम में वापसी की लेकिन पहले जैसा जलवा नहीं दिखा सके। संदिग्ध एक्शन से क्लीन चिट हासिल करने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ दो वनडे औप एक टी-20 मैच खेला था जिसमें वो केवल 2 विकेट हासिल कर सके थे। इसके बाद उनकी अंतरारष्ट्रीय टीम में कभी वापसी नहीं हुई।
विज्ञापन
पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास
3 of 6
सईद अजमल
समाचार एजेंसी एएफपी से बात करते हुए अजमल ने कहा कि मैं मौजूदा राष्ट्रीय टी-20 टूर्नामेंट के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लूंगा। मेरा क्रिकेट करियर संतोषजनक रहा, मैंने करियर में जो लक्ष्य स्थापित किए उन्हें हासिल किया और टीम की जीत में योगदान दिया।
पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास
4 of 6
सईद अजमल
अजमल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 35 टेस्ट खेले और 178 विकेट हासिल किए। उन्होंने अपने करियर का आखिरी टेस्ट साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेला। लेकिन इस दौरान दूसरी बार उनके संदेहास्पद एक्शन की शिकायत हुई। जबकि पहली बार उनके एक्शन की शिकायत साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूएई में आयोजित वनडे सीरीज में हुई थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास
5 of 6
सईद अजमल
अजमल ने 113 वनडे में 113 विकेट और 64 अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 85 विकेट हासिल किए। लेकिन करियर में शुरुआती सफलता के बावजूद बीते दो साल उनके लिए बेहद निराशाजनक रहे। उन्होंने इस बारे में कहा कि संदेहास्पद एक्शन के कारण प्रतिबंध की वजह से मुझे बहुत निराशा और दुख हुआ। लेकिन जब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने मेरे एक्शन पर टिप्पणी की तो मेरी निराशा की कोई सीमा नहीं रही। लेकिन अंत में मैंने सबको माफ कर दिया। स्टुअर्ट ब्रॉड ने अजमल के एक्शन की वैधता पर उस वक्त सवाल खड़े किए थे जब वो इंग्लैंड में कांउटी क्रिकेट खेल रहे थे।
पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास
6 of 6
सईद अजमल
अजमल ने आरोप लगाया कि संदेहास्पद एक्शन के कारण खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने की कार्यवाही मुझे निशाना बनाकर की गई थी। मेरे साथ जिन खिला़ड़ियों पर प्रतिबंध लगाए गए थे वो सब आज खेल रहे हैं। उनके एक्शन को पिछले महीने एक बार फिर रिपोर्ट किया गया। लेकिन अब उन्होंने इससे तंग आकर संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। इसके बाद वो अपना ध्यान कोचिंग देने पर लगाएंगे।