पाकिस्तान क्रिकेट
- फोटो : social media
याचिका के जवाब में गुजरांवाला अदालत ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों को तलब किया है। इस बीच यह भी खबरें हैं कि पीसीबी संचालन मंडल की बुधवार को लाहौर में होने वाली बैठक में कोच और चयनकर्ताओं के साथ प्रबंधन के कुछ अन्य सदस्यों की छुट्टी करने पर फैसला हो सकता है। जिन लोगों की छुट्टी होने की संभावना है उनमें टीम के मैनेजर तलत अली, गेंदबाजी कोच अजहर महमूद और पूरी चयन समिति शामिल है। इसके साथ ही कोच मिकी अर्थर के कार्यकाल को नहीं बढ़ाया जाएगा।
पीसीबी के महानिदेशक वसीम खान इस बैठक में शामिल होने के लिए विदेश दौरे को बीच में छोड़कर स्वदेश लौट रहे हैं।