मोहम्मद नवाज
बता दें कि बाएं हाथ के ऑर्थोडोक्स गेंदबाज मोहम्मद नवाज ने पाकिस्तान की तरफ से तीन टेस्ट, दस वन-डे और आठ टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। नवाज पाकिस्तान की ओर से ऑलराउंडर की भूमिका निभा रहे हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 65 मैच में तीस की औसत से 1473 रन बनाए हैं जबकि गेंदबाजी में 71 विकेट झटक चुके हैं। वहीं, टी-20 में वह 64 मैच खेलकर 522 रन बनाने के अलावा 44 विकेट भी हासिल कर चुके हैं।