फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डे-नाइट टेस्ट में जीता पाकिस्तान, मगर वेस्टइंडीज ने लिखा इतिहास

Tue, 18 Oct 2016 03:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : getty
दुबई में खेले जा रहे पहले डे-नाइट टेस्ट में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 56 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। पाकिस्तान डे-नाइट टेस्ट में जीत दर्ज करने वाली एशिया की पहली और विश्व की दूसरी टीम बन गई है।
विज्ञापन

2 of 6
अजहर अली - फोटो : getty
आखिरी दिन जीत के लिए वेस्टइंडीज को 251 रनों की जरूरत थी, वहीँ पाकिस्तान को 8 विकेट की आवश्यकता थी। हालांकि अंत में पाकिस्तान की टीम को जीत मिली। पहली पारी में तिहरा शतक लगाने वाले अजहर अली को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
विज्ञापन

3 of 6
डैरेन ब्रावो - फोटो : getty
वेस्टइंडीज के लिए डैरेन ब्रावो ने बेहतरीन शतक लगाकर मैच बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन दिन का खेल खत्म होने से कुछ देर पहले पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 289 रनों पर ऑल आउट कर दिया। तीन मैचों की सीरीज में पाकिस्तान अब 1-0 से आगे है।

4 of 6
मार्लोन सैम्युअल्स - फोटो : getty
आखिरी दिन वेस्टइंडीज ने 95/2 से खेल शुरू किया और पहली ही गेंद पर मार्लन सैमुएल्स को मोहम्मद आमिर ने आउट कर दिया। इसके बाद जर्मेन ब्लैकवुड चलते बने। ब्रावो ने रॉस्टन चेज के साथ 77 रन जोड़े। चाय के समय वेस्टइंडीज का स्कोर 154/4 था जो डिनर के समय 232/6 था।
विज्ञापन

5 of 6
यासिर शाह - फोटो : getty
डैरेन ब्रावो ने अपना आठवां शतक पूरा किया। यासिर शाह ने अपनी गेंद पर शानदार कैच लपककर ब्रावो को 116 के स्कोर पर आउट कर दिया और यहाँ से पाकिस्तान ने अपनी जीत की कहानी लिख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डैरेन ब्रावो - फोटो : getty
वेस्टइंडीज ने चौथी पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने का अपना रिकॉर्ड भी बनाया। वेस्टइंडीज ने 109 ओवर खेलकर यह रिकॉर्ड बनाया। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट 21 अक्टूबर से अबू धाबी में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें