फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर-1 का ताज गंवाने के बाद अब पाकिस्तान करेगा ‘दिन-रात’ मशक्कत

Fri, 14 Oct 2016 06:34 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मिस्बाह उल हक - फोटो : getty
न्यूजीलैंड को 3-0 से मात देकर भारत ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन का स्थान हासिल कर लिया। भारत ने पाकिस्तान को पीछे धकेल कर टॉप स्थान हासिल किया। इससे पहले पाकिस्तान टेस्ट में नंबर वन था।
विज्ञापन

नंबर-1 का ताज गंवाने के बाद अब पाकिस्तान करेगा ‘दिन-रात’ मशक्कत

2 of 6
मिस्बाह उल हक - फोटो : ESPN
अपनी टॉप रैंकिंग गंवाने के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम ‘दिन-रात’ मेहनत करने वाली है। दरअसल पाकिस्तान पहली दफा डे-नाइट टेस्ट खेलेगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज 13 अक्टूबर से दुबई में खेली जाएगी।
विज्ञापन

नंबर-1 का ताज गंवाने के बाद अब पाकिस्तान करेगा ‘दिन-रात’ मशक्कत

3 of 6
गुलाबी गेंद - फोटो : getty
यह पहली बार होगा जब पाकिस्तान या वेस्टइंडीज की टीम गुलाबी गेंद से खेलते नजर आएगी। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले पाकिस्तान टी-20 और वनडे में कैरेबियाई टीम के खिलाफ क्लीन स्वीप कर चुकी है। हालांकि पाकिस्तान टेस्ट में भी क्लीन स्वीप कर ले, तो भी वो नंबर वन नहीं बन सकता।

नंबर-1 का ताज गंवाने के बाद अब पाकिस्तान करेगा ‘दिन-रात’ मशक्कत

4 of 6
मिस्बाह उल हक - फोटो : getty
इससे पहले अगस्त में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीत खेली गई 4 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी, जिसके चलते पाकिस्तान नंबर वन टेस्ट टीम बन गई थी। इसके बाद भारत ने कीवी टीम को 3-0 से हराकर टेस्ट की बादशाहत अपने नाम कर ली थी।
विज्ञापन

नंबर-1 का ताज गंवाने के बाद अब पाकिस्तान करेगा ‘दिन-रात’ मशक्कत

5 of 6
मिस्बाह उल हक - फोटो : getty
यह टेस्ट पाकिस्तान के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि यह उसका 400वां टेस्ट मैच होगा। पाकिस्तान ने पहला टेस्ट 1952 में भारत के खिलाफ खेला था, जिसमें भारत ने पारी और 70 रनों से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंबर-1 का ताज गंवाने के बाद अब पाकिस्तान करेगा ‘दिन-रात’ मशक्कत

6 of 6
गुलाबी गेंद - फोटो : getty
पाकिस्तान को दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी गुलाबी गेंद से डे-नाइट टेस्ट सीरीज खेलनी है। हालांकि कई खिलाड़ियों ने गुलाबी गेंद दिखाई न देने की बात की है। कहा जा रहा है कि इस गेंद में कई सुधार किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें