फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: शाहीन अफरीदी का टेस्ट क्रिकेट में भविष्य खतरे में, वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में नहीं चुने गए

Sun, 12 Jan 2025 02:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अभी तक 32 टेस्ट में 116 विकेट लिए हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी धरती पर खेले गए दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भी टीम में नहीं चुना गया था।
विज्ञापन
1 of 4
शाहीन अफरीदी - फोटो : PCB
पाकिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है जिससे उनका टेस्ट क्रिकेट में भविष्य खतरे में पड़ गया है। शाहीन को 2024 की शुरुआत से पाकिस्तान के आखिरी 12 टेस्ट मैचों में से आठ मैच से या तो बाहर कर दिया गया या फिर उन्हें तथाकथित रूप से विश्राम दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शाहीन अफरीदी - फोटो : @TheRealPCB
बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अभी तक 32 टेस्ट में 116 विकेट लिए हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी धरती पर खेले गए दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भी टीम में नहीं चुना गया था। तब चयनकर्ताओं ने स्पष्टीकरण दिया था कि वे उन्हें 19 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तरोताजा चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
शाहीन अफरीदी और नसीम शाह - फोटो : PCB
दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शाहीन को मौजूदा बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने में कोई संकोच नहीं किया, जबकि उसी समय दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज चल रही थी। चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए तेज गेंदबाज नसीम शाह, मीर हमजा, मुहम्मद अब्बास और आमिर जमाल को भी टीम में नहीं रखा जबकि वे दक्षिण अफ्रीका में खेली गई सीरीज में टीम का हिस्सा थे। पाकिस्तान इस सीरीज के दोनों मैच में हार गया था।
विज्ञापन

4 of 4
शाहीन शाह अफरीदी - फोटो : @TheRealPCB
चयनकर्ताओं के एक करीबी सूत्र ने कहा कि शाहीन और नसीम दोनों को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार किया जा रहा है। सूत्र ने कहा, 'चयनकर्ता चाहते हैं कि शाहीन और यहां तक कि नसीम भी चैंपियंस ट्रॉफी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें क्योंकि यह 50 ओवरों की प्रतियोगिता है और हम गत चैंपियन हैं।' 

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है:
शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उपकप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, कामरान गुलाम, मोहम्मद हुरैरा, रोहेल नजीर, नोमान अली, साजिद खान, अबरार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद अली, खुर्रुन शहजाद और काशिफ अली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें