ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ में पाकिस्तान के बल्लेबाज़ बाबर आजम अपने नाम वनडे क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड लिख सकते हैं। क्रिकेट का यह रिकॉर्ड हर बल्लेबाज अपने नाम करना चाहेगा। हालांकि इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए आजम को काफी रन बनाने होंगे।
विज्ञापन
यह पाकिस्तानी खिलाड़ी तोड़ सकता है सर विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड
2 of 7
बाबर आजम
यदि बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे में 114 रन बना लेते हैं, तो वो महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे। इन 114 रनों के साथ आजम वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
विज्ञापन
यह पाकिस्तानी खिलाड़ी तोड़ सकता है सर विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड
3 of 7
बाबर आजम
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स ने सबसे कम 21 पारियों में वनडे में 1000 रन पूरे किए थे। सर रिचर्ड्स ने 1975 में पहली बार वनडे क्रिकेट खेला 21 पारियों में 1000 रन पूरे कर लिए। हालांकि इसके लिए रिचर्ड्स को 5 साल का समय लगा।
यह पाकिस्तानी खिलाड़ी तोड़ सकता है सर विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड
4 of 7
बाबर आजम
बाबर आजम ने अब तक अपने वनडे करियर में 18 वनडे पारियों में 886 रन बनाए हैं। इसमें 3 शतक शामिल हैं। आजम ने ये तीनों शतक वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ लगातार 3 वनडे में लगाए थे। 22 साल के बाबर के पास अब रिचर्ड्स के 37 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने का मौक़ा है।
विज्ञापन
यह पाकिस्तानी खिलाड़ी तोड़ सकता है सर विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड
5 of 7
बाबर आजम
हालांकि ऑस्ट्रेलिया के साथ हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज वो आजम संघर्ष करते दिखे और एक भी फिफ्टी नहीं लगा पाए। हालांकि इतिहास में कई बल्लेबाज सर रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी पर तो पहुंचे मगर कोई तोड़ नहीं पाया। सभी ने 21 पारियों में ही 1000 रन पूरे किए।
विज्ञापन
यह पाकिस्तानी खिलाड़ी तोड़ सकता है सर विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड
6 of 7
क्विंटन डी कॉक
- फोटो : getty
21 वनडे पारियों में 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सर विवियन रिचर्ड्स के अलावा इंग्लैंड के केविन पीटरसन और जॉनेथन ट्रॉट तथा दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डि कॉक शामिल हैं। डि कॉक ने सबसे कम उम्र में यह कमाल किया है।
यह पाकिस्तानी खिलाड़ी तोड़ सकता है सर विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड
7 of 7
रोहित शर्मा और शिखर धवन
- फोटो : Getty
सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ों की बात करे तो 8वें और 9वें नंबर पर विराट कोहली और शिखर धवन का नाम आता है। दोनों ने 24 पारियों में 1000 रन पूरे किए। सचिन तेंदुलकर इस सूची में 98वें नंबर पर है, जिन्होंने 1000 वनडे रन बनाने के लिए 34 पारियां खेलीं।