फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup से बाहर होते ही मिली थी पाक कोच की लाश, आखिर क्या हुआ था उस रात?

Tue, 14 May 2019 04:06 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
cricket world cup - फोटो : अमर उजाला
18 मार्च 2007, जमैका के पेगासुस होटल के कमरा नंबर 374 में एक लाश मिली। शिनाख्त हुई तो पता लगा कि यह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तत्कालीन कोच बॉब वूल्मर थे। यह एक ऐसी तारीख थी जिसका रिश्ता भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, आयरलैंड समेत पूरे क्रिकेट जगत से है। जो लाश मिली उसके शरीर पर कोई वस्त्र नहीं था। उल्टा पड़ा जिस्म और मुंह से निकलता खून, मौत की कोई और कहानी बयान कर रहा था। लाश पलट कर देखी तो उसकी शिनाख्त पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तत्कालीन कोच बॉब वूल्मर के रूप में हुई।
विज्ञापन

2 of 5
bob woolmer

विश्व कप के दौरान मच गई सनसनी


मगर इसका कारण क्या था, यह तो कोई भी नहीं जानता। प्रेस कॉन्फ्रेंस से अपनी टीम के लिए ‘विश्व कप खत्म’ कह कर उठने वाले वूल्मर को फिर कभी नहीं देखा गया। आयरलैंड के सेंट पैट्रिक्स डे यानि 17 मार्च को आयरिश टीम ने पाकिस्तान को मात्र 132 रन पर समेट दिया। मैच हार कर पाकिस्तान बाहर हो गई और उसका वर्ल्ड कप जीतने का अभियान समाप्त हो गया। 

विज्ञापन

3 of 5
bob woolmer

सवालों के घेरे में पाक कोच की मौत


विश्वकप के दौरान एक नेशनल टीम के कोच की मौत होना कोई साधारण बात नहीं नजर आती। जिस कमरे में कोई खिड़की भी नहीं, वहां बंद कमरे में किसी का पहुंचना पचता नहीं। जमैका पुलिस से मामला स्कॉटलैंड यार्ड तक पहुंचा। मगर सिर्फ शक और अंदेशों के जाल ही हाथ लगे।

4 of 5
bob woolmer

मौत के इस मामले से जुड़ी कई घटनाएं सामने आईं

 
इस तरह की घटनाओं में शक की सूई कई तरफ जाती है। इतना ही नहीं उन सारी बातों पर ध्यान जाता है, जो किसी की मौत के पीछे साजिश की तरफ इशारा करती हैं। एक हैरानी भरी बात यह है कि जिस दिन जमैका के कमिशनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी, उसी दिन उसी समय पाकिस्तानी टीम ने घर वापसी के लिए फ्लाइट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bob woolmer

दबा रह गया मौत का राज

 
पुलिस का रवैया मौत को लेकर ढुलमुल रहा। मौत का सामान्य से लेकर हत्या करार देने वाली पुलिस ने कई तरह से कोताही बरती। फॉरेंसिक जांच में ढीलापन हुआ। मौत से साढ़े सात घंटे पहले, बॉब ने अपनी पत्नी गिल को ई-मेल कर हार पर दुख जताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें