फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद होगी इकोस्पोर्ट! विटारा ब्रेजा, वेन्यू और जीप कंपास को टक्कर देने फोर्ड ला रहा नई एसयूवी

Tue, 14 May 2019 04:00 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ford ecosport
फोर्ड अब सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में जबरदस्त टक्कर देने की तैयारी कर रही है। विटारा ब्रेजा, ह्यूंदै वेन्यू और ह्यूंदै क्रेटा को टक्कर देने के लिए फोर्ड नई एसयूवी लाने की योजना बना रहा है। फोर्ड ने इस सब-4 मीटर एसयूवी को 'बीएक्स744' BX744 कोडनेम दिया है। साथ ही, फोर्ड नई एसयूवी लाने की योजना बना रही है जिसका मुकाबला जीप कंपास और एमजी हेक्टर से होगा।
विज्ञापन

BX744 है कोडनेम

2 of 5
Ford BX744 Sub-Compact SUV
खबरों के मुताबिक फोर्ड BX744 को खासतौर पर भारतीय बाजार के लिए बनाएगी। वहीं इसकी लांचिंग 2020 के बाद ही की जाएगी। खबरें हैं कि फोर्ड इकोस्पोर्ट को रीप्लेस करेगी, लेकिन इसका नाम इकोस्पोर्ट नहीं रखा जाएगा। फोर्ड पिछले कुछ समय से महिन्द्रा के साथ मिल कर नए एसयूवी कारों पर काम कर रही है। इस एसयूवी को महिन्द्रा के प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन पर बनाया जाएगा।
 
विज्ञापन

डीजल और पेट्रोल इंजन में भी होगी लांच

3 of 5
BX744 Sub compact suv
फोर्ड ने पहले ही सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में सबसे पहले इकोस्पोर्ट को 2013 में लांच किया था। वहीं इसका फेसलिफ्ट 2017 में उतारा गया। इस जल्द ही बीएस-6 पेट्रोल और डीजल इंजन में भी उतारा जाएगा। वहीं BX744 को डीजल और पेट्रोल इंजन में भी उतारा जाएगा।
 

एक्सयूवी300, टाटा नेक्सन और रेनो एचबीसी से टक्कर

4 of 5
hyundai venue
ब्रेजा और वेन्यू के अलावा इस BX744 की टक्कर महिन्द्रा एक्सयूवी300, टाटा नेक्सन और रेनो एचबीसी, टोयोटा बैज वाली ब्रेजा, किया मोटर्स की सब-4 मीटर एसयूवी और जीप की नई सब 4-मीटर एसयूवी जैसी अपकमिंग एसयूवी से भी होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिगो एस्पायर सेडान का लांग व्हीलबेस वर्जन

5 of 5
Ford
फिलहाल फोर्ड भारत में दो एसयूवी इकोस्पोर्ट और एंडेवर बेचता है, जिसकी कीमत 8 लाख और 25 लाख रुपये है। वहीं फोर्ड भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों भी लांच करने की तैयारी कर रहा है। अभी हाल ही में फिगो एस्पायर सेडान का लांग व्हीलबेस वर्जन को स्पॉट किया गया था, जो एक इलेक्ट्रिक कार होगी और महिन्द्रा इलेक्ट्रिक की मदद से डेवलेप किया जाएगा। महिन्द्रा भी वेरिटो सेडान की जगह इस कार को अपना बैज लगाकर बेचेगी।    
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें