फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बॉलीवुड हसीना पर जान छिड़कता है पाकिस्तानी क्रिकेट कप्तान, खुद बनना चाहता है 'दबंग खान'

Thu, 23 Aug 2018 08:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सरफराज अहमद - फोटो : ICC
पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया। एशियाई टीम ने जिम्बाब्वे को वन-डे सीरीज में जीतने का कोई मौका नहीं दिया और 5-0 से क्लीन स्वीप किया। पाक कप्तान ने लौटने के बाद एक शो में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने अपनी पसंदीदा बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम बताया।
विज्ञापन

2 of 5
दबंग फिल्म का पोस्टर
जियो न्यूज को दिए इंटरव्यू में सरफराज से कई चटपटे सवाल किए गए और मजे की बात यह रही कि कप्तान ने भी इनके उतने ही करारे जवाब दिए। इस दौरान सरफराज ने अपनी मंशा भी बताई कि वह बॉलीवुड की किस फिल्म का रोल निभाना पसंद करेंगे। यह पूछने पर कि किस बॉलीवुड फिल्म का किरदार निभाना पसंद करेंगे तो सरफराज ने तुरंत कहा- दबंग का किरदार। बता दें कि दबंग फिल्म में सलमान खान ने अहम किरदार निभाया था, जो सरफराज को काफी पसंद आया।
विज्ञापन

3 of 5
katrina kaif
सरफराज ने कहा, 'अगर मुझे किसी फिल्म में काम करने का मौका मिला तो सलमान खान के दबंग फिल्म जैसा किरदार निभाना चाहूंगा।' इसके बाद उनसे पूछा गया कि पसंदीदा एक्ट्रेस कौन है? पाक कप्तान ने कहा- 'कैटरीना कैफ।' बता दें कि हाल ही में सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' सिनेमाघरों में आई थी, जो दर्शकों को काफी पसंद आई।

4 of 5
salman khan and katrina kaif
इसके अलावा भी सलमान और कैटरीना कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। दोनों मैंने प्यार क्यों किया, पार्टनर और एक था टाइगर में साथ काम कर चुके हैं। सरफराज अब एशिया कप खेलने की तैयारियों में जुटेंगे। 15 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में एशिया कप खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रॉफी के साथ कोहली - फोटो : ani
भारत और पाकिस्तान के बीच बहुचर्चित मुकाबला 19 सितंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहली बार आमने-सामने होंगी। याद हो कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने विराट ब्रिगेड को मात दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें