जेसन रॉय
- फोटो : social media
पाक से मिले 359 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 31 गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
जॉनी बेयरस्टो (128) और जेसन रॉय (76) ने पहले विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड की जीत की नींव रखी। जो रूट ने 43, मोइन अली ने नाबाद 46 और कप्तान इयोन मोर्गन ने नाबाद 17 रन की पारी खेली। पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 358 रन बनाए थे।