फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC ने इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन पर लगाया बैन, टीम पर भी ठोंका जुर्माना

Thu, 16 May 2019 08:30 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इयोन मोर्गन
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को धीमी ओवर गति के चलते एक वनडे से निलंबित करने के साथ ही मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
ecb and icc
आईसीसी के एलीट पैनल के अंपायर रिची रिचर्डसन ने मोर्गन पर यह निलंबन लगाया। इंग्लैंड की टीम को निर्धारित समय से दो ओवर कम फेंकने का का दोषी पाया गया।
विज्ञापन

3 of 6
इंग्लैंड
टीम के अन्य खिलाड़ियों पर मैच फीस का 20 फीसद जुर्माना लगाया गया है।

4 of 6
eoin morgan
मोर्गन को इससे पहले 22 फरवरी को बारबाडोस में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में धीमी ओवर गति का दोषी पाया गया था। पिछले 12 महीनों के दौरान उन्हें दूसरी बार दंडित किया गया है। इसलिए उन पर एक मैच का निलंबन लगाया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
इयोन मॉर्गन
इस निलंबन के बाद मोर्गन अब शुक्रवार को चौथे वनडे मैच में नहीं खेल पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : पीटीआई
वहीं इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को तीसरे मैच के दौरान आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कड़ी फटकार लगाई गई है। इसके लिए उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है।

बेयरस्टो ने मैच में आउट होने के बाद अपना बल्ला स्टंप पर दे मारा था। उन्होंने अपनी गलती कबूल कर ली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें