फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019 से बाहर हुई ये छह बड़ी टीमें, रोमांचक मोड़ पर पहुंचा टूर्नामेंट

Sat, 06 Jul 2019 06:06 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड कप 2019 में शुक्रवार तक कुल 43 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अभी ग्रुप स्टेज के दो मुकाबले और खेले जाने हैं। राउंड रोबिन फॉर्मेट में खेले जा रहे इस बार के वर्ल्ड कप में हर टीम आपस में एक-दूसरे के साथ मैच खेल रही है और ग्रुप स्टेज के बाद अंकतालिका में टॉप चार में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी।

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया ने 14, टीम इंडिया ने 13, इंग्लैंड ने 12 और न्यूजीलैंड ने 11 अंकों के साथ सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, छह टीमें ऐसी हैं जो वर्ल्ड कप से बाहर हो गई हैं। आइए जानते हैं उन छह टीम के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : social media
विश्व कप 2019 के 43वें मुकाबले में शुक्रवार को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर पाकिस्तान ने अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश पर 94 रन से जीत दर्ज की। इस फतह के साथ भले ही पाक टीम ने चौथे नंबर पर बरकरार न्यूजीलैंड की बराबरी कर ली, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर वह सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई और वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। सरफराज अहमद की अगुवाई वाली इस टीम को टॉप-4 में पहुंचने के लिए किसी करिश्मे की जरूरत थी, जो असंभव था। 
विज्ञापन

3 of 7
बांग्लादेश क्रिकेट - फोटो : social media
वहीं, बड़ा उलटफेर करने में माहिर बांग्लादेशी टीम भी पाकिस्तान से हारते ही वर्ल्ड कप 2019 से बाहर हो गई। टीम ने आठ मैचों में तीन में जीत और पांच में हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। अंकतालिका में बांग्लादेश सात अंकों के साथ छठे स्थान पर रही।

4 of 7
ind vs afg
सेमीफाइनल की रेस से सबसे पहले बाहर हुई अफगानिस्तान की टीम। युवाओं से भरी टीम ने पाकिस्तान को अभ्यास मैच में हराकर शुरुआत अच्छी की थी मगर टूर्नामेंट में उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उसे नौ मैचों तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई। 
विज्ञापन

5 of 7
दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media
अपने बड़े खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम कमजोर हो गई और अपनी छवि के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई। फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली अफ्रीकी टीम दूसरी टीम बनी जो सेमीफाइनल की रेस के साथ-साथ वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गई। उसने अब तक 8 मुकाबले खेले जिसमें दो जीते, पांच हारे और एक मैच बेनतीजा रहा। टीम को अपने कोटे का आखिरी मुकाबला मजबूत ऑस्ट्रेलिया से खेलना है।
विज्ञापन

6 of 7
वेस्टइंडीज - फोटो : पीटीआई
वहीं टूर्नामेंट के शुरुआत में पाकिस्तान को जबरदस्त तरीके से हराने के पसंदीदा माने जाने वाली वेस्टइंडीज की टीम अपने प्रदर्शन को जारी नहीं रख पाई और लगातार हार की वजह से अंकतालिका में नीचे खिसक गई। गुरुवार को इंडिया से हारते ही कैरेबियाई टीम भी सेमीफाइनल की रेस के साथ-साथ वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गई। टीम नौ मुकाबले खेलने के बाद दो जीत, छह हार और एक मैच बेनतीजा रहने की वजह से नवमें पायदान पर रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
श्रीलंका - फोटो : social media
श्रीलंका ने आठ मैचों में से तीन में जीत दर्ज की, जबकि उसे तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज कर भी श्रीलंकाई टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। अंकतालिका में श्रीलंका आठ अंकों के साथ छठे पायदान पर है। अब उसका अगला मुकाबला छह जुलाई को टीम इंडिया के खिलाफ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें