पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मुल्तान में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट पर 328 रन बना दिए। कप्तान शान मसूद और अब्दुल्ला शफीक ने शतक जड़े। शफीक ने 184 गेंद में 10 चौके और दो छक्के की मदद से 102 रन की पारी खेली। कप्तान शान मसूद ने 177 गेंद में 151 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और दो छक्के लगाए। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद मसूद ने बयान देते हुए शफीक की तुलना विराट कोहली से कर दी।
विज्ञापन
2 of 4
शान मसूद
- फोटो : PCB
दरअसल, मसूद से शफीक के फॉर्म को लेकर सवाल किया गया था। हालांकि, उन्होंने इसका सीधा जवाब देने की बजाय वह विराट कोहली को अपने बयान में ले आए और शफीक का बचाव किया। उन्होंने मीडिया को जवाब कहा, 'पूरे सम्मान के साथ कहूंगा कि मुझे नहीं लगता कि आपका प्रश्न सटीक है। मैं मानता हूं कि पाकिस्तान ने 2024 में अच्छी क्रिकेट नहीं खेली है। चीजों को निष्पक्ष रूप से देखा जाना चाहिए। आप आंकड़ों की बात करते हैं। एक दिन मैं एक आंकड़ा पढ़ रहा था कि अब्दुल्ला शफीक का 19 टेस्ट के बाद रिकॉर्ड विराट कोहली से बेहतर है।'
विज्ञापन
3 of 4
विराट और अब्दुल्ला शफीक
- फोटो : Twitter
दरअसल, शफीक ने पाकिस्तान के लिए पिछले तीन मैचों में तीन डक बनाए थे। इसलिए मसूद से यह सवाल पूछा गया था। हालांकि, रिकॉर्ड को देखा जाए तो शफीक के 19 टेस्ट के बाद कुछ आंकड़े वाकई कोहली से बेहतर हैं, लेकिन जिस वक्त कोहली ने ये रन बनाए थे, वह ऑस्ट्रेलिया जैसी मुश्किल पिचों पर बनाए थे। इसके अलावा उस वक्त उन्होंने मिचेल जॉनसन, स्टुअर्ट क्लार्क और जेम्स एंडरसन जैसे खतरनाक गेंदबाजों का सामना किया था। रन के मामले में शफीक कोहली से आगे हैं, लेकिन औसत और पारियों को देखा जाए तो उस मामले में कोहली बेहतर हैं।
कोहली ने अपना 19वां टेस्ट नवंबर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डेन्स में खेला था। 19 टेस्ट के बाद विराट ने 32 पारियों में 40.62 की औसत 1178 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने चार शतक और छह अर्धशतक लगाए थे। 116 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। वहीं, शफीक ने 19 टेस्ट के बाद 36 पारियों में 40.35 की औसत से 1372 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। 201 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है। शफीक ने 19वां टेस्ट बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में खेला था।