फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो ईडन में टीम इंडिया के लिए 'बहुत कठिन है डगर पनघट की'

Fri, 18 Mar 2016 06:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया
क्रिकेट का वर्ल्ड कप हो और इस टूर्नामेंट के खिताबी जंग से पहले अगर भारत और पाकिस्तान की टीमें लीग मुकाबले में ही भिड़ने जा रही हों तो इसका क्रेज किसी फाइनल मैच से कम नहीं होता। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच महामुकाबला हुआ। और अब एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने होने जा रही हैं। इस बार यह महाजंग भारत के सबसे प्रतिष्ठित स्टेडियम कोलकाता के ईडन गार्डंस में होने वाला है 19 को। इस मैच से पहले जहां टीम इंडिया अपना पहला मैच हार चुकी है तो पाक ने जीत के साथ आगाज किया है।
विज्ञापन

ईडन में टीम इंडिया के लिए 'बहुत कठिन है डगर पनघट की'

2 of 7
india vs pakistan - फोटो : pti
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में हार के बाद टीम इंडिया के लिए इस मैच से पहले एक सकारात्मक पक्ष यह है कि वह वर्ल्ड कप में हर बार पाकिस्तान की टीम को हराने में कामयाब रही है। 1992 के वनडे वर्ल्ड कप में दोनों पहली बार भिड़े थे और अब 24 साल हो चुके हैं भारत हर बार विजेता रहा है। लेकिन अब जब उसे अपने घर में हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप में बने रहने के लिए अगला मैच हर हाल में जीतना है तो उसके लिए यह डगर काफी कठिन नजर आ रही है।
विज्ञापन

ईडन में टीम इंडिया के लिए 'बहुत कठिन है डगर पनघट की'

3 of 7
टीम इंडिया
अगर आप सोच रहे हैं कि ईडन जैसे विशाल स्टेडियम में करीब 90 हजार दर्शकों के बीच मैच होने उसका रोमांच कई गुना बढ़ जाएगा, तो एक जानकारी आपके इस रोमांच को थोड़ा कम कर सकती है। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया जहां हर बार पाकिस्तान को हराने में कामयाब रही है तो ईडन गार्डंस में पाकिस्तान को भारतीय टीम कभी भी हरा नहीं सकी है। ऐसे में दोनों टीमें जब 19 को आमने-सामने होंगी तो सभी की नजर इस बार पर होगी कि कौन सी टीम अपने अजेय रिकॉर्ड को कायम रख पाती है। फिलहाल हम आपको बताने जा रहे हैं ईडन में भारत और पाक के बीच सीमित ओवरों के मुकाबलों की एक संक्षिप्त कहानी।

ईडन में टीम इंडिया के लिए 'बहुत कठिन है डगर पनघट की'

4 of 7
टीम इंडिया
क्रिकेट के सीमित ओवरों (वनडे और टी-20) के मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान 4 बार इस मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ चुकी हैं लेकिन दोनों टीमें पहली बार टी-20 में यहां पर आमने-सामने होंगी। इस मैदान पर पहली बार भारत और पाक की टीमें 18 फरवरी 1987 में आमने-सामने हुईं थी। 6 मैचों में सीरीज के दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने ओपनर कृष्‍णमचारी श्रीकांत (123) के तूफानी शतक की बदौलत पाकिस्तान को 40 ओवरों में 238 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में पाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में 3 गेंद और 2 विकेट रहते जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन

ईडन में टीम इंडिया के लिए 'बहुत कठिन है डगर पनघट की'

5 of 7
टीम इंडिया
दो साल बाद एक बार फिर दोनों टीमों के बीच नेहरू कप के लीग मुकाबले में 28 अक्टूबर 1989 को यहां पर भिड़ंत हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने कप्तान इमरान खान के नाबाद 47 रनों की बदौलत 50 ओवरों में 279 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 42.3 ओवर में 202 रनों पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान ने यह मैच भी 77 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

ईडन में टीम इंडिया के लिए 'बहुत कठिन है डगर पनघट की'

6 of 7
टीम इंडिया
तीसरी बार 13 नवंबर 2004 को भारत और पाकिस्तान की वनडे टीमें 85 हजार से ज्यादा दर्शकों के बीच इस ऐतिहासिक ग्राउंड पर खेलने उतरीं तो भारत पर पुरानी 2 हार का बदला लेने का दबाव था, लेकिन इस बार भी इसे कामयाबी नहीं मिली। सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत ने 292 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया जिसे पाकिस्तान ने ओपनर सलमान बट (108) के शतक की बदौलत 6 विकेट और एक ओवर शेष रहते ही जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईडन में टीम इंडिया के लिए 'बहुत कठिन है डगर पनघट की'

7 of 7
धोनी
ईडन गार्डंस में चौथी बार दोनों टीमों की भिड़ंत 3 साल पहले ही यानी 3 जनवरी 2013 को हुई। पहले बल्लेबाजी करते पाकिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए 251 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन यह लक्ष्य भारत के लिए बहुत बड़ा साबित हो गया और सितारे बल्लेबाजों से सजी टीम महज 165 रनों के भीतर ऑलआउट हो गई। इस हार के साथ ही भारत ने तीन मैचों की यह वनडे सीरीज भी लगातार 2 हार से गंवा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें