फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और क्रिकेटर के घर आई लक्ष्मी, जानें कौन-कौन बने बेटी के पापा

Fri, 29 Jul 2016 10:03 AM IST
सुरेंद्र कुमार वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : twitter
टीम इंडिया का एक और क्रिकेटर पापा बन गया है। कुंवारे से शादीशुदा और फिर पापा बनने की लिस्ट में सबसे नया नाम जुड़ा है टीम इंडिया के टर्बनेटर हरभजन सिंह का। हरभजन 27 जुलाई दिन बुधवार को लंदन में एक खूबसूरत बेटी के पापा बन गए हैं। पत्नी गीता बसरा ने लंदन के अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

एक और क्रिकेटर के घर आई लक्ष्मी, जानें कौन-कौन बने बेटी के पापा

2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेट टीम के एक और खिलाड़ी के घर बेटी ने जन्म लिया है। हरभजन ऐसे छठे क्रिकेटर बन गए हैं जो इस समय क्रिकेट में सक्रिय हैं और टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं। हालांकि हरभजन इस समय टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन वो मार्च में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा थे। जानते हैं आज भारतीय टीम के कितने क्रिकेटरों के घर बेटी ने जन्म लिया है।
विज्ञापन

एक और क्रिकेटर के घर आई लक्ष्मी, जानें कौन-कौन बने बेटी के पापा

3 of 9
- फोटो : INSTAGRAM
शुरुआत टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से करते हैं। धोनी पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप से पहले 6 फरवरी को पापा बने थे। पत्नी साक्षी धोनी ने गुड़गांव के एक अस्पताल में बेटी जीवा को जन्म दिया था। धोनी इस समय बेटी जीवा के साथ खाली समय बीता रहे हैं।

एक और क्रिकेटर के घर आई लक्ष्मी, जानें कौन-कौन बने बेटी के पापा

4 of 9
- फोटो : twitter
धोनी के खास दोस्तों में से एक सुरेश रैना भी इसी साल मई में बेटी के पापा बन गए। पत्नी प्रियंका चौधरी ने हॉलैंड में 15 मई को बेटी ग्रेसिया को जन्म दिया। बेटी के जन्म से एक दिन पहले ही सोशल मीडिय में यह खबर फैल गई थी कि वो पापा बन गए हैं, बाद में रैना ने ट्विट करके बताया कि अभी वह पापा नहीं बने हैं और बेबी अभी रास्ते में है।
  Here she comes our beautiful angel Gracia Raina❤️❤️ pic.twitter.com/atGhywJu7B — Suresh Raina (@ImRaina) 15 May 2016
विज्ञापन

एक और क्रिकेटर के घर आई लक्ष्मी, जानें कौन-कौन बने बेटी के पापा

5 of 9
मोहम्मद शमी
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी एक बेटी के पापा है। वह पिछले साल 18 जुलाई को आईरा उनकी जिंदगी में आई।
  Aairah shami pic.twitter.com/FkV1BPPgix — Mohammed Shami (@MdShami11) July 26, 2016
विज्ञापन

एक और क्रिकेटर के घर आई लक्ष्मी, जानें कौन-कौन बने बेटी के पापा

6 of 9
- फोटो : Twitter
विराट कोहली की अगुवाई में कैरेबियाई दौरे पर गए विकेटकीपर रिदिमान साहा के घर में करीब 2 साल पहले एक नन्ही बेटी ने जन्म लिया था। साहा की पत्नी रोमीमित्रा ने मिया नाम की बेटी को जन्म दिया।
  #selfie with daughter# pic.twitter.com/vYPgp4oTms — wriddhiman saha (@Wriddhipops) July 2, 2015
विज्ञापन

एक और क्रिकेटर के घर आई लक्ष्मी, जानें कौन-कौन बने बेटी के पापा

7 of 9
- फोटो : Twitter
दुनिया के नंबर वन गेंदबाज आर अश्विन के घर में बेटी का आगमन हो चुका है। धोनी, रैना, शमी और साहा की तरह उनके घर में भी पहले बेटी ने कदम रखा। अश्विन की बेटी अब 1 साल की हो चुकी है।
  The entertainers have joined me!!😘😍 pic.twitter.com/ZmDmxOKCkz — Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) March 7, 2016

एक और क्रिकेटर के घर आई लक्ष्मी, जानें कौन-कौन बने बेटी के पापा

8 of 9
शिखर धवन - फोटो : amarujala
भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर शिखर धवन के 3 बच्चे हैं जिसमें 2 बेटी और एक बेटा है। दोनों बेटियां (रिया और आलिया) उनकी पत्नी आयेशा के पहले पति से हैं जबकि बेटा जोरावर इन दोनों का बेटा है।
विज्ञापन

एक और क्रिकेटर के घर आई लक्ष्मी, जानें कौन-कौन बने बेटी के पापा

9 of 9
आशीष नेहरा
टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के साथ रहे तेज गेंदबाज आशीष नेहरा भी एक बेटी के पापा है। हालांकि उनके दो बच्चे हैं जिसमें आरुष बेटा और आरिना बेटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें