फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस अंपायर से भिड़े थे विराट कोहली, अब वह भी करेगा विश्व कप में जीत-हार का फैसला

Sat, 27 Apr 2019 07:47 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
तीन विश्व कप विजेता और एक भारतीय अंपायर सुंदरम रवि को 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रहे विश्व कप के लिए 22 मैच अधिकारियों में शामिल किया गया। आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिए 16 अंपायरों और छह मैच रैफरियों के नाम का ऐलान किया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली
रवि टूर्नामेंट में अकेले भारतीय अधिकारी होंगे। हाल ही में IPL मैच में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की नोबाल नहीं पकड़ पाने के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली समेत कइयों ने उनकी आलोचना की है। 
विज्ञापन

3 of 5
अंपायर
तीन विश्व कप विजेता अधिकारियों में डेविड बून मैच रैफरी होंगे जबकि कुमार धर्मसेना मैदानी अंपायर और पाल रीफेल तीसरे अंपायर होंगे। ब्रूस आक्सेनफोर्ड मैदानी अंपायर होंगे जबकि जोएल विलसन चौथे अंपायर रहेंगे।

4 of 5
अर्जुन रणतुंगा - फोटो : file photo
बून 1987 विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य थे जबकि धर्मसेना 1996 में अर्जुन रणतुंगा की अगुवाई वाली श्रीलंकाई टीम का हिस्सा थे। रीफेल 1999 में विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंपायर
इंग्लैंड के 61 वर्षीय अनुभवी अंपायर इयान गोल्ड का ये चौथा और आखिरी विश्व कप होगा। गोल्ड ने इस टूर्नामेंट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की अंपायरिंग से संन्यास का एलान किया है। इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर रहे और 1983 विश्व कप में खेले गोल्ड ने 2006 से अंपायरिंग शुरू की थी और अब तक 74 टेस्ट, 135 वन-डे और 37 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं। 

अधिकारियों की सूची : 
जैफ क्रोव , एंडी पायक्रोफ्ट, रंजन मदुगले, रिची रिचर्डसन (मैच रैफरी) 

अलीम दर, मराइस इरास्मस, क्रिस गाफाने, इयान गोल्ड, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबरो, नाइजेल लोंग, रूचिरा पेलियागुरूगे, राड टकर, माइकल गॉ, पाल विलसन और रवि (अंपायर) 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें