फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपी सिंह के लिए चयनकर्ताओं से भिड़े थे धोनी, दोनों माने जाते थे बेहद 'खास दोस्त'

Wed, 05 Sep 2018 12:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
किसी जमाने में टीम इंडिया के मुख्य तेज गेंदबाज रहे आरपी सिंह ने बुधवार को क्रिकेट से संन्यास ले लिया। लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे आरपी ने एक भावुक संदेश के साथ इस खेल को अलविदा कहा।
विज्ञापन

2 of 8
dhoni rp singh
2007 में साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया को टी-20 का विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले आरपी सिंह को कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का खास दोस्त माना जाता रहा है। ऐसा भी कहा जाता है कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी एक बार आरपी सिंह के लिए चयनकर्ताओं तक से भिड़ चुके हैं। 
 

 
विज्ञापन

3 of 8
खराब फॉर्म के लिए आरपी सिंह को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 2008 में आरपी सिंह को टीम से बाहर किए जाने को लेकर धोनी चयनकर्ताओं से भिड़ भी गए थे। हालांकि इसके बावजूद आरपी सिंह टीम में जगह नहीं मिल पाई थी।

4 of 8
धोनी ने हमर गाड़ी ली हो, या अपना घर बनवाया हो, हर खास मौके पर आरपी सिंह उनके साथ रहे हैं। धोनी और साक्षी की शादी में भी बहुत कम लोग दिखे थे और आरपी सिंह वहां भी सबसे आगे ही नजर आए थे। धोनी कितने भी बिजी रहे हों, लेकिन आरपी सिंह के लिए वो अक्सर समय निकाल ही लेते दिखे।
विज्ञापन

5 of 8
अपने करियर के पहले टेस्ट में मैन ऑफ द मैच रहने वाले आरपी सिंह को आखिरी टेस्ट में एक विकेट भी नसीब नहीं हुआ था। आरपी सिंह ने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद टेस्ट में कुल पांच विकेट लिए थे। पहली पारी में उन्होंने शोएब मलिक, यूनिस खान, मोहम्मद यूसुफ और अब्दुल रज्जाक जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को आउट किया था। 
विज्ञापन

6 of 8
वह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ लेकिन आरपी सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। आरपी सिंह ने अपने करियर का आखिरी टेस्ट 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। भारतीय टीम 2011 में इंग्लैंड दौरे पर जूझ रही थी और तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार चोटिल हो गए थे। आरपी सिंह उन दिनों अमेरिका में छुट्टियां मना रहे थे और वहां से डायरेक्ट आकर टीम से जुड़े। 
विज्ञापन

7 of 8
टीम पहले ही तीन टेस्ट गंवा चुकी थी और आखिरी टेस्ट लंदन के द ओवल में खेला जाना था। आरपी सिंह मैच के लिए फिट भी नहीं थे और कोई मैच प्रैक्टिस भी नहीं की थी। आरपी सिंह इस टेस्ट में एक भी विकेट नहीं ले पाए और अपनी गेंदबाजी से कप्तान धोनी समेत सबको काफी निराश किया था।
विज्ञापन

8 of 8

32 वर्षीय आरपी ने 7 साल पहले अपना आखिरी मैच खेला था। 4 सितंबर 2005 को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले आरपी सिंह ने सितंबर 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे कार्डिफ में खेला था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें