फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलिस्टर कुक ने किया अपनी ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन का एलान, एक भी भारतीय खिलाड़ी न होने से हर कोई हैरान

Wed, 05 Sep 2018 10:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एलिस्टर कुक - फोटो : dailymail
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। कुक 7 सितंबर से द ओवल में टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले पांचवें टेस्ट में अंतिम बार इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। 33 वर्षीय कुक ने संन्यास से पहले अपनी ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन (सर्वकालिक अंतिम एकादश) का एलान किया है, जिससे टीम इंडिया के खिलाड़ियों को तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन

2 of 6
alastair cook
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कुक ने अपनी सर्वकालिक पसंदीदा एकादश का चयन किया है। कुक जिनके साथ या खिलाफ खेले हैं, उस आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया है। हालांकि, कुक ने सिर्फ एक खिलाड़ी का चयन अलग आधार पर किया है। उन्होंने पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ग्राहम गूच को अपनी टीम का कप्तान बनाया है।

विज्ञापन

3 of 6
एलिस्टर कुक और सचिन तेंदुलकर
कुक के टीम चयन से टीम इंडिया के खिलाड़ियों को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि उनकी ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन में किसी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। टीम इंडिया के फैंस में इस बात का रोष है कि कुक ने सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, जहीर खान और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को अपनी टीम में जगह नहीं दी। टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों की महानता का लोहा दुनिया मानती है। 

4 of 6
एबी डीविलियर्स
बहरहाल, कुक ने अपनी टीम का कप्तान व ओपनर ग्राहम गूच को बनाया है, जिनका साथ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडन निभाएंगे। तीसरे क्रम के लिए कुक ने द्रविड़ की जगह ब्रायन लारा को उपयुक्त बल्लेबाज माना है। वहीं चौथे क्रम के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज ने महान सचिन तेंदुलकर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को तरजीह दी है। पांचवें नंबर की जिम्मेदारी पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डीविलियर्स को सौंपी गई है।
विज्ञापन

5 of 6
जेम्स एंडरसन
इसके बाद श्रीलंका के कुमार संगकारा को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल किया गया है। ऑलराउंडर के रूप में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान जैक्स कैलिस को शामिल किया गया है। कुक ने अपनी टीम में दो स्पिनर्स के साथ-साथ दो तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। उन्होंने महान स्पिनर्स शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन पर भरोसा जताया है। तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ और जेम्स एंडरसन पर रहेगी। कुक की टीम में एंडरसन एकमात्र सक्रिय क्रिकेटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एलिस्टर कुक - फोटो : cricketcountry
बता दें कि बाएं हाथ के कुक की टेस्ट क्रिकेट में औसत 45 के करीब है। उन्होंने अब तक 12,254 रन बनाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 294 रन है। इस दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 32 शतक और 46 अर्द्धशतक जमाए हैं।

कुक की ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:

ग्राहम गूच (कप्तान), मैथ्यू हेडन, ब्रायन लारा, रिकी पोंटिंग, एबी डीविलियर्स, कुमार संगकारा (विकेटकीपर), जैक्स कैलिस, मुथैया मुरलीधरन, शेन वॉर्न, जेम्स एंडरसन, ग्लेन मैकग्राथ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें