फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुलकर के संन्यास को 13 साल पूरे: 'सचिन-सचिन...' के नारों से गूंज उठते थे स्टेडियम, कई रिकॉर्ड अब भी कायम

Mon, 16 Nov 2026 01:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने 2013 में आज ही के दिन क्रिकेट को अलविदा कहा था। सचिन को क्रिकेट से संन्यास लिए हुए 13 साल हो गए हैं, लेकिन उनके कई रिकॉर्ड्स ऐसे हैं जो अब तक सलामत हैं।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : RCB/BCCI
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट में नई ऊर्जा भरने वाले पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 13 साल पहले आज ही के दिन क्रिकेट से संन्यास लिया था। सचिन ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया था। इस तरह सचिन के 24 वर्षों का क्रिकेट सफर थम गया था। सचिन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए लंबा समय हो चला है, लेकिन अभी भी जब कभी उनकी झलक दिख जाती है तो पूरा स्टेडियम 'सचिन... सचिन'... के शोर से गूंज उठता है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन के भारत सहित दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं जो अपने चहेते क्रिकेटर को खेलता देखने के लिए बेताब रहते थे। 
विज्ञापन

2 of 6
सचिन तेंदुलकर - फोटो : BCCI/ANI/PTI
वानखेड़े की मिट्टी को माथे पर लगाया
सचिन ने जिस मैदान पर क्रिकेट का 'ककहरा' सीखा उसी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की मिट्टी को माथे पर लगाकर उन्होंने इस खेल से संन्यास ले लिया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी दिन टेस्ट सीरीज जीतने के साथ ही मास्टर-ब्लास्टर ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। जितना शानदार और बेदाग सचिन का करियर रहा उतना ही भावुक और ऐतिहासिक उनका विदाई भाषण भी था। 
 

सचिन भले ही अब प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में नहीं खेलते हैं, लेकिन उनके ऐसे कई रिकॉर्ड हैं जो अब तक कोई नहीं तोड़ सका है। आइए जानते हैं सचिन के वो रिकॉर्ड जो अब तक सलामत हैं... 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 6
सचिन तेंदुलकर - फोटो : BCCI
शतकों का शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी 
सचिन ने अपने करियर में सभी प्रारूप मिलाकर कुल 100 शतक जड़े हैं। वह दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने शतकों का शतक लगाया है। उनसे पीछे भारत के विराट कोहली हैं जो अब तक 86 शतक लगा चुके हैं, लेकिन सचिन और कोहली के बीच फासला 14 शतकों का है। तीसरे नंबर पर सचिन के जमाने में ही खेलने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग हैं जिन्होंने 71 शतक लगाए हैं।  

4 of 6
सचिन तेंदुलकर - फोटो : Social Media
टेस्ट में बनाए हैं सर्वाधिक रन
भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेलने वाले सचिन ने खेल के इस लंबे प्रारूप में 15921 रन बनाए हैं जो एक रिकॉर्ड है। सचिन ने कई साल पहले ही 15000 के आंकड़े को पार कर लिया था। सचिन ने टेस्ट में 51 शतक जड़े हैं और फिलहाल किसी भी खिलाड़ी के नाम टेस्ट में इतने ज्यादा शतक नहीं हैं। 16 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने वाले सचिन ने अपने लंबे करियर में 200 टेस्ट मैच खेले जो अपने आप में एक विशेष उपलब्धि है। उनके करीब इस मामले में सिर्फ इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन हैं जिन्होंने 188 टेस्ट मैच खेले हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
सचिन तेंदुलकर - फोटो : BCCI
वनडे में भी हैं सबसे आगे
सचिन ना सिर्फ टेस्ट बल्कि वनडे में भी रन बनाने के मामले में अन्य सभी बल्लेबाजों से आगे हैं। मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन ने अपने वनडे करियर में 18426 रन बनाए। सचिन ने अपने करियर में कुल 463 वनडे वनडे खेले और उन्होंने करियर का आखिरी वनडे मैच पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर में 18 मार्च 2012 को खेला था। दिलचस्प बात यह है कि सचिन ने 18 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ ही अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। सचिन इस प्रारूप में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे। 
विज्ञापन

6 of 6
सचिन तेंदुलकर - फोटो : Social Media
सर्वाधिक बार वनडे विश्व कप खेले 
सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कुल छह वनडे विश्व कप में हिस्सा लिया। वह सर्वाधिक बार इस वैश्विक टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ी हैं। सचिन के अलावा पाकिस्तान के जावेद मियांदाद ने भी अपने करियर में कुल इतनी ही बार विश्व कप खेला था। सचिन 1992, 1996, 1999, 2003, 2007 और 2011 वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने अपने करियर के आखिरी विश्व कप में इस ट्रॉफी को जीता। सचिन के लिए विश्व कप जीतना सबसे बड़ी उपलब्धि है और खास बात यह रही कि मास्टर ब्लास्टर ने अपने होम ग्राउंड वानखेड़े पर ही इस ट्रॉफी को अपने हाथों में उठाया। 
विज्ञापन
Next