टेस्ट के बाद अब वन डे में भी हार मिलने के बाद श्रीलंका के दर्शक निराश हैं। लगातार मिल रही पराजय के बाद दांबुला में रविवार को दर्शकों ने अपने खिलाड़ियों की जमकर हूटिंग की और स्टेडियम के बाहर खड़ी खिलाड़ियों की टीम बस को घेर लिया। इस दौरान फैन्स खिलाड़ियों के लचर प्रदर्शन के विरोध में नारेबाजी भी कर रहे थे।
विज्ञापन
करारी मात मिलने के बाद फैन्स अपना आपा खो दिए
2 of 5
श्रीलंकाई दर्शक
- फोटो : hindustan times
टेस्ट में 3-0 की हार के बाद पहले वन डे में ही भारत के हाथों 9 विकेट से करारी मात मिलने के बाद फैन्स अपना आपा खो दिए। पूरे स्टेडियम में उन्होंने खिलाड़ियों की जमकर हूटिंग की। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार करीब 50 श्रीलंकाई दर्शक हार के बाद स्टेडियम की पार्किंग में खड़ी श्रीलंका की टीम बस के सामने खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। उन्होंने बस को घेरते हुए उसे अपने कब्जे में ले लिया। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर निराश फैन्स को वहां से हटाया। दर्शकों के शोर शराबे के बाद श्रीलंका की टीम स्टेडियम से करीब आधे घंटे देर से निकल सकी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में भी हार पर जमकर भड़ास निकाली जा रही है
3 of 5
श्रीलंकाई दर्शक
- फोटो : cricketnmore
उल्लेखनीय है कि पिछले एक माह से भारत के हाथों मिल रही लगातार हार से फैन्स काफी निराश हैं। सोशल मीडिया में भी हार पर जमकर भड़ास निकाली जा रही है। चयनकर्ताओं और प्रशासकों पर उंगली उठायी जा रही है। हार से श्रीलंका की टीम की लोकप्रियता में भारी कमी आई है।
पूर्व खिलाड़ियों ने टीम का साथ देने की बात कही है
4 of 5
संगकारा
- फोटो : dbsjeyaraj
हालांकि पूर्व खिलाड़ियों ने टीम का साथ देने की बात कही है। सीपीएल में खेल रहे कुमार संगकारा ने भी सोशल मीडिया के जरिए टीम को सपोर्ट करने की अपील प्रशंसकों से की है। संगकारा ने फैन्स से कहा, 'जब हम जीतते हैं तो तुम्हे खुशी होती है और जब हम हारते हैं तो तुम हम पर ही अपना दुख और गुस्सा व्यक्त करते हो'। उन्होंने कहा कि अभी हमारी टीम संघर्ष कर रही है, उसे हमारे सपोर्ट की जरूरत है। आप सबका प्रेम और भरोसा ही उनकी ताकत बनेगा। टीम पर विश्वास व्यक्त करो ताकि टीम आगामी मैच जीत सके।
वन डे सीरीज से पहले नए कप्तान उपुल थरंगा ने बेहतर प्रदर्शन का वादा दिलाया था। लेकिन पहले वन डे में ही मिली हार से लोग निराश हैं। थरंगा ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि ऐसे मुश्किल पलों में टीम पर भरोसा कायम रखने से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। हम अपने देश के लिए खेलते हैं। हमारा लक्ष्य है कि हम अपने देश के दो करोड़ लोगों को उनका खोया गौरव वापस दिलाए। लिहाजा आप सभी हमें सपोर्ट करें। आपके विश्वास से ही हम दोबारा शेर की तरह मजबूत होकर उभरेंगे।