महिला टी20 विश्व कप 2024 का नौवां संस्करण न्यूजीलैंड के नाम रहा। ग्रुप चरण में छह अंक और +0.879 के नेट रनरेट के आधार पर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली टीम ने इस टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की।
न्यूजीलैंड की 32 रनों से ऐतिहासिक जीत के साथ दुनिया को महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का नया विश्व चैंपियन मिल गया है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में कीवियों ने गत उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को कभी न भूलने वाली शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : ICC
महिला टी20 विश्व कप 2024 का नौवां संस्करण न्यूजीलैंड के नाम रहा। ग्रुप चरण में छह अंक और +0.879 के नेट रनरेट के आधार पर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली टीम ने इस टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की। इससे पहले कीवियों ने 18 अक्तूबर को वेस्टइंडीज को आठ रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
3 of 7
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : ICC
दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। कीवियों ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में अफ्रीकी टीम नौ विकेट पर 126 रन ही बना सकी। इस तरह न्यूजीलैंड ने अपना पहला खिताब जीत लिया। वहीं, लौरा वोलवार्ड्ट के नेतृत्व वाली टीम को लगातार दूसरी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। पिछली बार अपने घरेलू मैदानों में हुए टी 20 विश्व कप के फाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हाथों 19 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
4 of 7
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : ICC
इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले बल्ले से प्रभावित किया, बाद में गेंद से अपनी छाप छोड़ी। 24 वर्षीय खिलाड़ी ने चार चौकों की मदद से 43 रन बनाए और तीन विकेट झटके। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट के दौरान 15 विकेट और 135 रन बनाने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। वह महिला टी20 विश्व कप 2024 में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाली गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
5 of 7
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : ICC
खिताबी मैच में जीत के बाद न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने कहा- एक बार जब मैं ट्रॉफी पर अपना हाथ रख लूंगी, मुझे खुशी मिल जाएगी। मैंने कल रात से ही सपने देखना शुरू कर दिया था कि इस टीम के साथ ट्रॉफी को पकड़ना कैसा लगता है, मैं हमसे आगे नहीं निकलना चाहती थी। इस टीम के साथ काफी समय बिताया। इस टीम के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि हम जानते हैं कि हम पिछले 15, 18, 24 महीनों में क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। हम सही दिशा में कदम बढ़ाते रहे, आप गति चाहते हैं और हम लगातार 10 हार के बाद विश्व कप में आए। लेकिन हर कोई शून्य से शुरू करता है।
दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने कहा- हमारा ध्यान खुद को फिर से स्थापित करने पर था। हम जानते थे कि न्यूजीलैंड में अभी भी हमारे पास एक बहुत ही बेहतरीन प्रतिद्वंद्वी है। हां, आज रात हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेल पाए। वे वास्तव में पावरप्ले में बहुत ही खतरनाक रहे। उनमें शुरू से ही दबाव बनाने के इरादे थे। पहले तो हमें लगा कि हम यहां या वहां कुछ विकेट ले सकते हैं, लेकिन वे बस चलते रहे। हां, शायद उन्हें कुछ ज्यादा ही रन बनाने दिए। इसने हमारे ऊपर बहुत दबाव डाला। मुझे लगता है कि हमें इस बात पर अच्छी तरह से विचार करना होगा कि वास्तव में क्या हुआ।