अमर उजाला
Sun, 20 October 2024
महिला टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है।
दोनों टीमों को अपने पहले खिताब की तलाश है। द. अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
इस मैच में न्यूजीलैंड की स्टार बल्लेबाज सूजी बेट्स ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
वह महिला टी20 विश्व कप में सर्वाधिक मैच खेलने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं।
यह उनके करियर का 42वां टी20 विश्व कप मैच है।
इस मामले में शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज क्रिकेटर एलिस पेरी हैं, जिन्होंने 47 मैच खेले हैं।
भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टी20 विश्व कप में 39 मैच खेले हैं।
महिला टी20 विश्व कप में सर्वाधिक मैच खेलने वाली खिलाड़ी
47 - एलिस पेरी
42 - सूजी बेट्स
42 - एलिसा हीली
39 - हरमनप्रीत कौर
36 - सोफी डिवाइन
सूजी बेट्स ने तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड, बनीं सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली खिलाड़ी