जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social Media
शमी ने खिलाड़ियों से आलोचनाओं की तरफ ध्यान नहीं देने के लिए भी कहा, उन्होंने कहा कि लोगों का नजरिया बदलता रहता है जिसपर ध्यान देने की जरुरत नहीं है। इन सबसे अलग बुमराह एक बार फिर से लय में दिखाई दिए। उन्होंने न्यूजीलैंड-XI के खिलाफ अभ्यास मैच के दूसरे दिन 11 ओवर में तीन मेडेन के साथ 18 रन देते हुए दो विकेट लिए। वहीं, शमी ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।