टोक्यो में जापानी जहाज पर मौजूद भारतीय नागरिक सोनाली ठक्कर
- फोटो : ANI
ठक्कर ने प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है कि जिन लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हो गई है, अगर वह भी ज्यादा समय तक जहाज पर रहेंगे तो वह भी कोरोनावायरस से संक्रमित हो सकते हैं। इसलिए जिन भारतीयों के कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हो गई है, उन्हें जल्द से जल्द भारत वापस लाया जाए।
सोनाली ठक्कर पिछले 12 दिनों से जापान के योकोहामा पोर्ट पर फंसी हुई है। जहाज पर तीन हजार यात्री सवार हैं, जिनमें से छह भारतीय हैं। जबकि जहाज पर 1100 क्रू मेंबर हैं, जिनमें से 132 भारतीय हैं। अब तक जहाज पर 218 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें तीन भारतीय क्रू मेंबर भी शामिल हैं।