भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला बे ओवल में खेला जा रहा है। सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाए हुए न्यूजीलैंड की तरफ से केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
क्लीन स्वीप से बचने के लिए विराट कोहली ने टीम में एक बड़ा बदलाव किया है और मनीष पांडे को टीम में शामिल किया है। आखिरी वनडे के लिए कुछ ऐसी है प्लेइंग XI
विज्ञापन
2 of 7
मयंक अग्रवाल-पृथ्वी शॉ
- फोटो : सोशल मीडिया
ओपनर्स
रोहित और धवन की गैरमौजूदगी में टीम प्रबंधन ने एक बार फिर से मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ पर ही दांव लगाया है। दोनों टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाजी करेंगे।
विज्ञापन
3 of 7
श्रेयस अय्यर और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्यक्रम
एक बार फिर से मध्यक्रम में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के ऊपर ही जिम्मेदारी है। हालांकि यहां पर एक बदलाव के रूप में केदार जाधव की जगह मनीष पांडे को मौका दिया गया है।
4 of 7
रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑलराउंडर
ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा ही टीम को बल्ले और गेंद से मजबूती देंगे।
विज्ञापन
5 of 7
केएल राहुल
- फोटो : पीटीआई
विकेटकीपर
एक बार फिर से ऋषभ पंत को मौका नहीं मिला है और केएल राहुल ही इस मैच में भी विकेटकीपिंग करेंगे।
विज्ञापन
6 of 7
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
गेंदबाजी
भारतीय गेंदबाजी अभी तक वनडे टूर्नामेंट में लय में नहीं दिखी है और टीम के गेंदबाजों में अनुशासन भी नहीं दिखा है। बावजूद इसके वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एक बार फिर से शमी को मौका नहीं मिला है और शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह ही गेंदबाजी आक्रमण संभालेंगे।