फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशस्वी, बिश्नोई और कार्तिक को ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप की टीम में मिली जगह

Mon, 10 Feb 2020 10:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
यशस्वी जायसवाल, रवि बिश्नोई और कार्तिक त्यागी - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया भले ही पांचवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने से चूक गई हो, लेकिन यशस्वी जायसवाल, रवि बिश्नोई और कार्तिक त्यागी ने खूब सुर्खियां बटोरी। पूरे विश्व कप के दौरान इन तीनों खिलाड़ियों का जलवा कायम रहा। टीम इंडिया पूरे विश्व कप के दौरान इन्हीं खिलाड़ियों के प्रदर्शन के इर्द गिर्द नजर आई। अब आईसीसी ने इन तीनों खिलाड़ियों को अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम ऑफ टूर्नामेंट में जगह दी है। बता दें कि भारत को खिताबी मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ डकवर्थ लुइस नियम के तहत तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। आइए एक नजर डालते हैं पूरे टूर्नामेंट में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन परः 
 
विज्ञापन

2 of 5
जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया
यशस्वी जायसवाल
टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाने में बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का सबसे अहम योगदान रहा। खिताबी मुकाबले में भी उन्होंने 88 रन की पारी खेली। यशस्वी ने पूरे टूर्नामेंट में चार अर्धशतक और एक शतक के साथ 400 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 133.33 और स्ट्राइक रेट 82.47 का रहा। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया। पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 105 रन की शतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी तीन विकेट चटकाए। 
विज्ञापन

3 of 5
रवि बिश्नोई - फोटो : ट्विटर
रवि बिश्नोई
इस युवा गेंदबाज की जितनी तारीफ की जाय उतनी कम है। खिताबी मुकाबले में भी बिश्नोई ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में 10 ओवर में 3 मेडन सहित 30 रन देकर 4 विकेट झटके। विश्व कप में विश्नोई ने 6 मैच की 6 पारियों में 17 विकेट लिए और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले पायदान पर रहे। उन्होंने 17 विकेट 10.64 के औसत और 3.54 की शानदार इकॉनमी के साथ लिए। 

4 of 5
कार्तिक त्यागी - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक त्यागी
कार्तिक त्यागी ने पूरे विश्व कप के छह मैच की छह पारियों में 11 विकेट झटके। इस दौरान उनका 13.72 की औसत और 3.56 की इकॉनमी रही। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उन्होंने 24 रन देकर 4 विकेट लिए थे। यह उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन था। खिताबी मुकाबले में कार्तिक कुछ खास कमाल नहीं कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय अंडर 19 टीम - फोटो : सोशल मीडिया
टूर्नामेंट की आईसीसी अंडर-19 विश्व कप टीम 
यशस्वी जायसवाल (भारत) इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान), रविन्दु रसन्था (श्रीलंका), महमूदुल हसन जॉय (बांग्लादेश), शहादत हुसैन (बांग्लादेश), नईम यंग (वेस्ट इंडीज) अकबर अली (बांग्लादेश (विकेटकीपर, कप्तान), शफीकुल्लाह गफरी (अफगानिस्तान), रवि बिश्नोई (भारत), कार्तिक त्यागी (भारत), जायदेन सील, (वेस्ट इंडीज) अकील कुमार (कनाडा)- 12वां खिलाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें