फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs IND: विराट का एक और रिकॉर्ड अर्धशतक, सचिन की कर ली बराबरी तो गांगुली से निकले आगे

Wed, 05 Feb 2020 02:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट ने एक बार फिर से बल्ले से टीम के लिए अहम रन बनाए। कप्तान कोहली ने हैमिल्टन के सेडेन पार्क में अपने वनडे करियर का 58वां अर्धशतक पूरा किया। 
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
इतना ही नहीं विराट ने 63 गेंदों में 51 रन की पारी के साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आठवां अर्धशतक जड़ा और कीवियों के खिलाफ 13वीं बार 50 से अधिक का स्कोर किया। इस मामले में विराट ने अपने आदर्श  दिग्गज सचिन तेंदुलकर की भी बराबरी कर ली। सचिन ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच शतक और आठ अर्धशतक के साथ यह कारनामा किया था।
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने अपने अर्धशतक के साथ ही वनडे में 101वीं बार 50 से अधिक का स्कोर किया। उन्होंने अब तक 43 शतक और 58 अर्धशतक जड़े हैं। वे क्रिकेट इतिहास के पांचवें ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिसने वनडे में 100 बार से ज्यादा 50 से अधिक का स्कोर किया है। 
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने बतौर कप्तान रनों के मामले में सौरव गांगुली को भी पीछे छोड़ दिया। कोहली अब बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 5123 रनों के साथ दिग्गज गांगुली (5082) को पछाड़ दिया। इस लिस्ट में फिलहाल विराट से आगे मोहम्मद अजहरुद्दीन और महेंद्र सिंह धोनी ही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें