विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
ऐसे में जब भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश थी तभी बुमराह के 28वें ओवर की तीसरी गेंद पर टेलर के पैड से लगकर गेंद कवर की दिशा में गई और कीवी बल्लेबाजों ने रन लेने के लिए दौड़ लगा दी। हालांकि उसी दिशा में चौकन्ने खड़े विराट कोहली ने तेजी से दौड़ लगाते हुए गेंद को उठाया और डाईव मारते हुए स्टंप्स की तरफ उछले और गिल्लियों को हटाने में कामयाब रहे।