फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या अब इस एक्ट्रेस को कर रहे डेट, पहले एली अवराम के साथ जुड़ा था नाम

Tue, 10 Jul 2018 05:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी और निर्णायक टी-20 में अपने खेल से फैंस का दिल जीतने वाले हार्दिक पांड्या का क्रेज बॉलीवुड में भी कम नहीं। अभी एक्ट्रेस एली अवराम से ब्रेकअप हुए चंद हफ्ते ही बीते थे कि फिर से उनका नाम एक और एक्ट्रेस से जुड़ने लगा।
विज्ञापन

2 of 5
डीएनए में छपी खबर के मुताबिक हार्दिक अब 'बादशाहो' फेम ईशा गुप्ता के प्यार की बाउंसर पर घायल हो चुके हैं। यही नहीं, पिछले एक महीने में दोनों को कई बार रेस्त्रां और पार्टीज में साथ देखा जा चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस रिश्ते को स्वीकारा नहीं है। सूत्रों की माने तो ईशा और हार्दिक पब्लिसिटी से दूर रहना चाहते हैं। दोनों पैपराजी से बच रहे हैं। यही वजह है कि दोनों अधिकतर चार दीवारी के बीच ही समय गुजारने को तरजीह दे रहे हैं।

4 of 5
ईशा से पहले हार्दिक का नाम अली अवराम से भी जुड़ा था। एली कई मौकों पर हार्दिक के साथ नजर आईं थीं। हार्दिक के भाई क्रुणाल की शादी में दोनों को साथ स्पॉट किया गया था, तभी से दोनों के रिश्ते पर मुहर लग गई थी, लेकिन कभी भी एली या हार्दिक की ओर से खुलकर इस बारे में बात नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बता दें कि शानदार फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या ने बीते रविवार को अपने ऑलराउंड खेल से इंग्लैंड क्रिकेट टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। पहले गेंदबाजी में 4 अहम विकेट लेने के बाद बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ 14 गेंदों पर 33 रन ठोक दिए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें