फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरव गांगुली को टीम इंडिया का बेहतरीन कप्तान नहीं मानते रवि शास्त्री

Mon, 09 Jan 2017 02:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सौरव गांगुली - फोटो : ESPN
रवि शास्त्री और सौरव गांगुली के बीच मनमुटाव की आंख-मिचौनी बार बार देखने को मिल जाती है। दोनों अकसर ही एक-दूसरे के खिलाफ नजर आते हैं। दोनों के बीच झगड़े का एक और रूप हाल ही में देखने को मिला है।
विज्ञापन

सौरव गांगुली को टीम इंडिया का बेहतरीन कप्तान नहीं मानते रवि शास्त्री

2 of 7
रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
2016 में रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के कोच के पद के लिए आवेदन किया था, मगर बाद में सलाहकार समिति ने अनिल कुंबले को टीम इंडिया का मुख्य कोच नियुक्त किया। तत्कालीन टीम इंडिया के निदेशक रवि शास्त्री अपना चयन न होने से खफा चल रहे हैं।
विज्ञापन

सौरव गांगुली को टीम इंडिया का बेहतरीन कप्तान नहीं मानते रवि शास्त्री

3 of 7
सौरव गांगुली
शास्त्री ने आरोप लगाया का सलाहकार समिति के सदस्य सौरव गांगुली ने पक्षपात करते हुए उनको टीम का कोच नहीं चुना और अनिल कुंबले को तरजीह दी। इसके बाद से गांगुली और शास्त्री के रिश्तों ने अनबन की खटास आ गई और दोनों एक-दुसरे कि धुर विरोधी बन गए।

सौरव गांगुली को टीम इंडिया का बेहतरीन कप्तान नहीं मानते रवि शास्त्री

4 of 7
रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
शास्त्री ने दोनों के बीच आग में एक बार घी डाला है। धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद विस्डन से बात करते हुए टीम इंडिया के पूर्व निदेशक ने धोनी की ‘दादा कप्तान’ कहा और गांगुली को टीम इंडिया के बेहतरीन कप्तानों की सूची में शामिल नही किया।
विज्ञापन

सौरव गांगुली को टीम इंडिया का बेहतरीन कप्तान नहीं मानते रवि शास्त्री

5 of 7
सौरव गांगुली
शास्त्री ने कहा, “दादा कप्तान (धोनी) को मेरा सलाम। उनके फैसले के चलते विराट कोहली को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। धोनी ने हर खिताब अपने नाम किया और उनके पास खुद को साबित करने के लिए कुछ नहीं बचा है।”
विज्ञापन

सौरव गांगुली को टीम इंडिया का बेहतरीन कप्तान नहीं मानते रवि शास्त्री

6 of 7
रवि शास्त्री
शास्त्री ने कहा कि धोनी टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तान हैं और कोई भी अन्य खिलाड़ी उनके आसपास भी नहीं है। इसके अलावा उन्होंने 1983 का विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान कपिल देव और अजीत वाडेकर का जिक्र किया। इसके अलावा शास्त्री ने कहा कि इस सूची में टाइगर पटौदी का नाम भी शामिल है और इसके अलावा कोई और नाम इसमें शुमार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरव गांगुली को टीम इंडिया का बेहतरीन कप्तान नहीं मानते रवि शास्त्री

7 of 7
सौरव गांगुली
गौरतलब है कि गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 49 में 42.6% टेस्ट में जीत दर्ज की। वहीं वनडे में गांगुली ने 147 मैचों में देश का नेतृत्व किया और 76 मैचों में टीम को जीत मिली, जबकि 66 मैचों में भारत को हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें