हरभजन सिंह जल्द ही पापा बनने वाले हैं और इसी सिलसिले में उनकी पत्नी गीता बसरा के घर गोद भराई कार्यक्रम है लेकिन उसमें उनकी नो एंट्री है। इन दिनों भारतीय क्रिकेटरों का पापा बनने का सीजन चल पड़ा है। पिछले दिनों सुरेश रैना एक बेटी के पापा बने थे।
विस्फोटक बल्लेबाज युसूफ पठान और आर अश्विन भी कुछ समय पहले पापा बने हैं। जबकि पिछले साल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी एक बेटी के पापा बनने का गौरव मिला था।
विज्ञापन
गीता बसरा के मायके बच्चे की गोद भराई, हरभजन की 'नो एंट्री'
2 of 4
हरभजन सिंह और गीता बसरा
पिछले दिनों यह खबर आई थी कि हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा अप्रैल में ही लंदन के लिए चली गई हैं। अगले महीने वह बच्चे को जन्म देंगी। अब दोनों अगले महीने जुलाई में माता-पिता बन जाएंगे। 4 जून को लंदन स्थित उनके घर में गोदभराई का एक कार्यक्रम है। बच्चा होने की संभावित तारीख से ठीक एक महीने पहले यह कार्यक्रम किया जा रहा है।
विज्ञापन
गीता बसरा के मायके बच्चे की गोद भराई, हरभजन की 'नो एंट्री'
3 of 4
- फोटो : PTI
टीम इंडिया में लंबे समय बाद पिछले साल वापसी करने वाले हरभजन ने अभिनेत्री और मॉडल गीता बसरा के साथ अक्टूबर 2015 में धूमधड़ाके के साथ शादी की थी।
गीता बसरा अपनी नई भूमिका के लिए काफी उत्साहित बताई जा रही हैं और बच्चे होने से करीब एक महीने पहले उनके मायके में गोदभराई कार्यक्रम रखा गया है। हरभजन सिंह के बारे में भी कहा जा रहा है कि वह भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए लंदन जाएंगे।
गीता बसरा के मायके बच्चे की गोद भराई, हरभजन की 'नो एंट्री'
4 of 4
- फोटो : PTI
यूं तो बच्चे के लिए होने वाले इस गोद भराई कार्यक्रम में सिर्फ महिलाएं ही भाग लेती हैं। और यही कारण है कि क्रिकेटर हरभजन की इस गोद भराई कार्यक्रम में नो एंट्री रहेगी।
जुलाई में बच्चा होने के बाद गीता और नवजात बच्चा अक्टूबर में भारत लौट सकते हैं। हरभजन और गीता ने कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद पिछले साल अक्टूबर में शादी कर ली थी।