विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी ने जिस अंदाज में मोहाली में रनों का पीछा करते हुए भारत को 7 विकेट से जीत दिलवाई उससे यह बात एक बार फिर साबित हो गई कि ये दोनों खिलाड़ी दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर्स में सबसे आगे हैं। इन दोनों से आगे न कोई था न कोई है। ये दोनों आपस में ही एक दूसरे को चुनौती देते नजर आते हैं।
विज्ञापन
इस मामले में धोनी-कोहली ने उड़ा दिए पूरी दुनिया के छक्के...
2 of 6
विराट-धोनी
- फोटो : pti
सफलता से रनों का पीछा करने के मामले में धोनी का औसत दुनिया में सबसे ज्यादा है, जबकि इस मामले में विराट तीसरे नंबर पर हैं। विराट से ज्यादा औसत पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवेन का है।
विज्ञापन
इस मामले में धोनी-कोहली ने उड़ा दिए पूरी दुनिया के छक्के...
3 of 6
विराट-धोनी
- फोटो : PTI
सफल चेज करते वक्त एमएस धोनी का औसत 102.1 का है। धोनी ने 61 मैचों में सफलता पूर्वक रनों का पीछा करते हुए 2348 रन बनाए हैं। वहीं विराट ने 58 मैचों में 3360 रन बनाए हैं। विराट का औसत 86.2 का है। जबकि माइकल बेवेन का औसत 86.3 का है।
इस मामले में धोनी-कोहली ने उड़ा दिए पूरी दुनिया के छक्के...
4 of 6
विराट धोनी
- फोटो : PTI
रनों का सफलता पूर्वक पीछा करते हुए सर्वाधिक रन विराट कोहली ने बनाए हैं। विराट ने 58 मैचों में 3360 रन बनाए हैं। विराट के बाद एबी डिविलियर्स दूसरे नंबर पर हैं। डिविलियर्स ने 53 मैचों में 81.5 की औसत से 2363 रन बनाए हैं। तीसरे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी हैं धोनी ने 61मैचों में 2348 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
इस मामले में धोनी-कोहली ने उड़ा दिए पूरी दुनिया के छक्के...
5 of 6
विरा
सफलतापूर्व रनों का पीछा करने के मामले में वर्तमान क्रिकेटरों में श्रीलंका के दिनेश चांदीमल का भी नाम आता है। चांदीमल ने 21 मैचों में सफलतापूर्वक रनों का पीछा करते हुए 81.5 की औसत से 815 रन बनाए है।
इस मामले में धोनी-कोहली ने उड़ा दिए पूरी दुनिया के छक्के...
6 of 6
धोनी
- फोटो : PTI
दुनिया के टॉप टेन चेजर्स में ऑस्ट्रेलिया के माइकल हसी और माइकल क्लार्क, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्राहम थोर्प, दक्षिण अफ्रीका के दिवंगत क्रिकेटर हैंसी क्रोन्ये और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्रेग चैपल शामिल हैं। इन सभी ने कम से कम 20 मैचों में अपनी टीमों के लिए सफलतापूर्वक रन चेज किए हैं। इन सभी का औसत 70 से ज्यादा है।