फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: गेंदबाजी या बल्लेबाजी नहीं, इस वजह से लगातार 6 मैच हारी विराट की बैंगलोर

Mon, 08 Apr 2019 04:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आरसीबी विराट - फोटो : social media
क्रिकेट में एक कहावत होती है 'पकड़ो कैच और जीतो मैच' मतलब कैच पकड़िए और मैच जीतिए। किसी भी टीम के लिए जितनी महत्वपूर्ण गेंदबाजी और बल्लेबाजी होती है उतनी ही फील्डिंग भी होती है क्योंकि हार-जीत के खेल में अक्सर 1-1 रन भी बहुत मायने रखते हैं। यही वजह है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली खुद भी फिटनेस पर बहुत ध्यान देते हैं और बाकी खिलाड़ियों से भी इसपर काम करने के लिए कहते हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
विराट - फोटो : social media
लेकिन इस वक्त इंडियन टी-20 लीग में विराट की टीम बैंगलोर फिल्ड में पूरी तरह से फिसड्डी साबित हो रही है। वो अब तक सीजन में खेले गए अपने सभी 6 मैच हार चुकी है। इन हार के लिए विराट लगातार अपने गेंदबाजों को दोष दे रहे हैं लेकिन आंकड़ों की मानें तो विराट की टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के लिए उनकी फील्डिंग बहुत हद तक जिम्मेदार है।

आईए जानते हैं कैसे?
 
विज्ञापन

3 of 6
सिराज - फोटो : social media
बैंगलोर ने अब तक 6 मैच खेले हैं और अगर ईएसपीएन क्रिकइंफों के आंकड़ों की मानें तो 8 टीमों में से सबसे खराब कैचिंग और फील्डिंग स्टेंडर्ड विराट सेना का रहा है।
 

4 of 6
मोइन - फोटो : social media
खेले गए 6 मैचों में बैंगलोर को 33 कैच पकड़ने का मौका मिला जिसमें से उन्होंने सिर्फ 19 कैच सफलतापूर्वक पकड़े लेकिन 14 कैच छोड़ डाले। कैच पकड़ने के मामले में फिलहाल सबसे अच्छा रिकॉर्ड पंजाब का है जिन्होंने 20 मौके में 19 बार कैच पकड़े हैं, वहीं चेन्नई ने 32 मौकों में 29 बार कैच पकड़े हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आरसीबी नो बॉल - फोटो : social media
गेंदबाजी में भी फिसड्डी

बात करें गेंदबाजों द्वारा फेंके गए नो बॉल की तो यहां भी बैंगलोर ही आगे है। विराट की टीम ने अब तक खेले गए 6 मैचों में 6 नो बॉल फेंके हैं मतलब 6 फ्री हिट और टी-20 में फ्री-हिट का मतलब होता है अतिरिक्त गेंद के साथ मुफ्त के रन लुटाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में टीम के सदस्य एबी डिविलियर्स ने कहा कि 'हम एक मैच में 3 नो बॉल और 8 वाइड नहीं फेंक सकते हैं, हम कैच नहीं छोड़ सकते हैं, हम दबाव में बिखर नहीं सकते हैं'। एबी के इस बयान से समझा जा सकता है कि विराट के अलावा खुद एबी भी टीम की फील्डिंग और गेंदबाजी से निराश हैं।

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें