फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे टेस्ट से पहले भारत को मिला जीत का मंत्र, रनों का अंबार लगाने वाले इस क्रिकेटर ने बताई तरकीब

Thu, 27 Feb 2020 07:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
घरेलू क्रिकेट के 'सचिन तेंदुलकर' माने जाने वाले वसीम जाफर ने न्यूजीलैंड में हार से परेशान टीम इंडिया को जीत का मंत्र दिया है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 0-1 से पिछड़ रही है और उसके सामने वनडे सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज में हार का खतरा मंडराने लगा है।
 
विज्ञापन

2 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
जाफर ने कहा कि भारतीय बल्लेबाज जब तक अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं करते तब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट शृंखला में वापसी करना बहुत मुश्किल होगा। भारत को शुरुआती टेस्ट में न्यूजीलैंड के हाथों 10 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी जिसमें टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट और काइल जैमीसन ने कहर बरपाया।
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
जाफर ने कहा, विराट थोड़े समय से खराब फॉर्म में चल रहा है इसलिए मुझे उसके शानदार तरीके से वापसी की उम्मीद है। पुजारा को कुछ रन जुटाने होंगे। सबसे अहम बात है कि उन्हें अपनी शुरुआत को तीन अंकों के स्कोर में तब्दील करना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है और अगर हम 350 से 400 रन तक स्कोर नहीं बनाते हैं तो काफी मुश्किल होगी।

4 of 6
वसीम जाफर
इस पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कहा, 200 से 250 रन के स्कोर से आप टेस्ट मैच नहीं जीत सकते, जब तक कि आपको पिच से मदद नहीं मिले। जब हम पहले या दूसरी बार बल्लेबाजी करते हैं तो हमें 400 से 450 तक रन बनाने होंगे। वह यहां चल रही डीवाई पाटिल टी-20 कप में एक टीम को कोचिंग दे रहे हैं। जाफर को यह भी लगता है कि भारतीय टीम का पहले टेस्ट में 200 रन से कम स्कोर पर आउट होना खेल के लंबे प्रारूप में उसकी नंबर एक रैंकिंग के अनुरूप नहीं था।
विज्ञापन

5 of 6
वसीम जाफर
उन्होंने कहा, उन्होंने हमारी रन गति पर लगाम कसी और लंबे समय तक हमारे बल्लेबाजों को दबाव में रखा। मुझे लगा कि पहली पारी में हालात गेंदबाजों के लिए मददगार थे लेकिन उन्होंने बाउंसर डालने की रणनीति अपनायी। हमें दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वसीम जाफर
दोनों पारियों में 200 से कम स्कोर पर आउट होना नंबर एक टेस्ट टीम के अनुरूप नहीं है। जाफर को पूरा भरोसा है कि भारतीय टीम वापसी करेगी जैसा उसने पहले भी किया है। उन्होंने कहा, इसमें कोई शक नहीं कि वे अगले क्राइस्टचर्च में होने वाले टेस्ट में वापसी करेंगे, जो उन्हें करना चाहिए और बीते समय में उन्होंने हमेशा ऐसा किया है। जब भी उन्हें दबाव में लाया जाता है, वे हमेशा मजबूती से वापसी करते हैं। मैं भी इसी चीज की उम्मीद कर रहा हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें