विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
वेलिंग्टन टेस्ट हारने के साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली 52 साल के पुराने इतिहास को दोहराने में असफल रहे। वैसे भी इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर अभी तक 24 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें पांच में उसे जीत और नौ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 10 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।