रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
रविंद्र जडेजा
टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने बेशक अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी की, लेकिन जब उन्हें बड़े शॉट खेलने की दरकार थी, तब उन्होंने अपना बल्ला नहीं चलाया। 73 गेंदों में 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने वाले जडेजा को मैच का अगर 'असली विलेन' कहें तो शायद यह गलत नहीं होगा। यह इसलिए क्योंकि, आठवें विकेट के लिए सैनी और जडेजा के बीच 76 रन की साझेदारी हुई। सैनी ने 49 गेंदों में 45 रन की शानदार पारी खेली। एक समय लग रहा था कि मैच भारत के पक्ष में जा रहा है। जीत के लिए 18 गेंदों में 28 रन की दरकार थी, क्रीज पर जडेजा और चहल थे। चहल अपने मुताबिक अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन जीत का पूरा दारोमदार जडेजा के हाथों था। उनसे उम्मीद की जा रही थी कि वो सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला सकते हैं, मगर ऐसा करने में वह नाकाम रहे। लॉन्ग ऑफ पर शॉट खेलकर वह कैच आउट हो गए। इसके साथ ही टीम इंडिया इस मैच के साथ-साथ सीरीज भी गंवा बैठी।