फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvPAK: गप्टिल के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, 13वां शतक ठोंक 5-0 से किया सफाया

Fri, 19 Jan 2018 02:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
न्यूजीलैंड
मैन ऑफ द मैच मार्टिन गप्टिल (100) के धमाकेदार शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को पाकिस्तान का पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 5-0 से सफाया किया। वेलिंगटन में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 271 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 49 ओवर में 256 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गप्टिल ने इस सीरीज में 310 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया।
विज्ञापन

2 of 5
बाबर आजम
यह तीसरा मौका है जब पाकिस्तान की टीम को पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 0-5 की शिकस्त झेलनी पड़ी हो। इससे पहले 2010 में ऑस्ट्रेलिया और 1988 में वेस्टइंडीज ने उन्हें पांच मैचों की सीरीज में 5-0 से मात दी थी। वहीं न्यूजीलैंड ने दूसरी बार किसी टीम का वन-डे सीरीज में 5-0 से सफाया किया। इससे पहले 2000 में कीवी टीम ने वेस्टइंडीज को 5-0 के अंतर से रौंदा था। न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ ही अपने अजय क्रम को 12 पर पहुंचा दिया है। कीवी टीम ने पिछले साल मार्च के बाद अपने घर में कोई मैच नहीं गंवाया है।
विज्ञापन

3 of 5
पाकिस्तान
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को मार्क हेनरी ने तगड़े झटके दिए। तेज गेंदबाज ने फखर जमान (12), उमर अमीन (2) और बाबर आजम (10) को जल्दी-जल्दी पवेलियन भेजा। हैरिस सोहैल (63) एक छोर पर डटे, लेकिन मोहम्मद हफीज (6) और कप्तान सरफराज अहमद (3) उनका साथ नहीं निभा सके। पाक के पांच विकेट 57 रन पर गिर गए थे। इसके बाद सोहैल और शादाब खान (54) ने संभलकर खेलना शुरू किया। दोनों ने 105 रन की साझेदारी करके पाक की मैच में वापसी कराने की कोशिश की, लेकिन सैंटनर ने सोहैल को हेनरी के हाथों झिलवाकर इस साझेदारी को तोड़ दिया। 

4 of 5
मोहम्मद हफीज
सैंटनर ने फिर शादाब खान (54) और फहीम अशरफ (23) को पवेलियन भेजकर पाक को मुकाबले से बाहर कर दिया। आमिर यामिन ने नाबाद 32 रन जरूर बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। न्यूजीलैंड की तरफ से मार्क हेनरी ने चार जबकि मिचेल सैंटनर ने तीन विकेट लिए। लोकी फर्गुसन ने दो जबकि एक विकेट कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मार्टिन गप्टिल
इससे पहले मार्टिन गप्टिल ने अपने वन-डे करियर का 13वां शतक जड़ते हुए न्यूजीलैंड को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 126 गेंदों में 10 चौको और एक छक्के की मदद से शतक पूरा किया। इसके अलावा रॉस टेलर ने 73 गेंदों में 3 चौको की मदद से 59 रन की उम्दा पारी खेली। पाक की तरफ से रुम्मान रईस ने तीन जबकि फहीम अशरफ ने दो विकेट झटके। आमिर यामिन को एक सफलता मिली। अब दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 22 जनवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें