क्रिकेट के मैदान पर बढ़ते हादसों की वजह से खिलाड़ी अब अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने लगे हैं। ज्यादातर बल्लेबाजों के सिर पर गेंद लगने के मामले सामने आए हैं, जिससे कुछ बल्लेबाज गंभीर रूप से भी चोटिल हुए हैं, लेकिन गेंद लगने का खतरा गेंदबाजों को भी रहता है। इसकी वजह से न्यूजीलैंड के गेंदबाज एंड्रयू एलिस ने क्रिकेट में हो रहे हादसों से बचने के लिए हेलमेट लगाकर गेंदबाजी करते हैं।