फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के जन्म के बाद वापसी को तैयार यह घातक कीवी गेंदबाज, विराट का विकेट लेने को उत्साहित

Wed, 26 Feb 2020 04:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नील वैगनर - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर रहने वाले दुनिया के दूसरे नंबर के गेंदबाज नील वैगनर अब वापसी की तैयार हैं। क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले कीवी गेंदबाज ने भारतीय बल्लेबाजों को चेताया है।
विज्ञापन

2 of 5
नील वेगनर - फोटो : ट्विटर
बेटी की जन्म की वजह से पहले टेस्ट में शामिल नहीं होने वाले वैगनर ने भारतीय खिलाड़ियों की कमजोरी को उजागर करते हुए उन्हें सावधान रहने के लिए कहा है। वैगनर ने कहा, 'वेलिंग्टन में भारत को राउंड दी विकेट से आने वाले शॉर्ट पिच गेंदों को खेलने में दिक्कत हो रही थी। जाहिर सी बात है कि यहां पर उन्हें उस जगह पर आकर खेलने में दिक्कत होगी जहां भारत की तुलना में अधिक रफ्तार और उछाल है। इसलिए उन्हें इस चीज को जल्दी अपनाने में कठिनाई होगी।'
विज्ञापन

3 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि वैगनर अपने कोच गैरी स्टेड से सहमती जताते हुए यह मानते हैं कि भारतीय खिलाड़ी हार के बाद अधिक मजबूती से वापसी करेंगे। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि मेजबान टीम बावजूद इसके भारतीय बल्लेबाजों पर फिर से दबाव बनाने में सफल रहेगी और उसी तरह की गेंदबाजी करेगी जैसा उन्होंने वेलिंग्टन टेस्ट में किया था।

4 of 5
नील वैगनर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने यह भी माना कि विदेशी दौरों पर आपको खुद को हालातों में ढालने में समय लगता है। इसमें कोई शक नहीं है कि वे वापसी करेंगे, लेकिन हम उसी तरह खेलेंगे जैसा हम अपने घरेलू परिस्थितियों में खेलते हैं। वैगनर ने वेलिंग्टन में डेब्यू करने वाले काइल जेमीसन की भी तारीफ की और खुद के द्वारा ब्रेक लेने के फैसले को भी सही ठहराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नील वैगनर - फोटो : ट्विटर
बता दें कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर फिलहाल आईसीसी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबीज हैं और अब तक 47 टेस्ट मैच में 204 विकेट ले चुके हैं। अपनी तेज और शॉर्ट पिच गेंदों के लिए पहचाने जाने वाले वैगनर ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में तीन मैचों में 17 विकेट चटकाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें