अगर आपका बजट पांच लाख रुपये से कम है और आप एक बेहतर माइलेज वाली कार खरीदना चाहते हैं, तो आज हम तीन ऐसी कारें लेकर आए हैं जो आपके बजट में आएंगी। इन कारों में Maruti Suzuki S-Presso, Renault Kwid और Maruti Suzuki Wagon R शामिल हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन तीनों ही कारों में अब BS6 कंप्लाइंट वाला इंजन मिलता है। ऐसे में आज हम आपको इन कारों की माइलेज, फ्यूल क्षमता, इंजन, परफॉर्मेंस के साथ कीमत के बारे में भी बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,