फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे टेस्ट से पहले ये गेंदबाज करेंगे कुछ ऐसा, व्हाइट वॉश होने से बच जाएगी टीम इंडिया

Sat, 20 Jan 2018 02:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजों को उछाल भरी गेंदों की प्रैक्टिस के लिए दिल्ली के युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और मुंबई के शार्दुल ठाकुर को जोहानसबर्ग बुलाया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
टीम इंडिया - फोटो : File
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के हाथों पहले टीम इंडिया को सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट 24 जनवरी से खेला जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर
दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों के प्रहार से बुरी तरह कराह रहे टीम इंडिया के बल्लेबाज पहले दो मैच में कुछ खासा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसलिए सैनी और ठाकुर को बुलाया गया, क्योंकि दोनों गेंदबाजों के गेंदों में तेजी भी है और दोनों उछाल भी पैदा कर सकते हैं। 

4 of 5
नवदीप सैनी
सैनी ने रणजी ट्रॉफी में 30 से ज्यादा विकेट लिए। सेमीफाइनल में उन्होंने बंगाल की बल्लेबाजी को तहस नहस करने में अहम भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीसीसीआई
बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ये दोनों ही गेंदबाज आउट स्विंग भी बखूबी करा लेते हैं। टीम मैनेजमेंट को नेट पर प्रैक्टिस के लिए ऐसे ही गेंदबाजों की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर टीम मैनेजमेंट ने इन दोनों की डिमांड की है। दोनों गेंदबाजों को रोटेशन और फ्यूचर एक्सपेरिमेंट को देखकर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें