फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से मशहूर इस महिला क्रिकेटर पर लगा 27 लाख का जुर्माना, वजह है बेहद खास

Sat, 20 Jan 2018 11:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हरमनप्रीत कौर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान और स्टार क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर पर रेलवे ने 27 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना रलवे ने पांच साल से पहले नौकरी नहीं छोड़ने का करार तोड़ने पर लगाया है।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हरमनप्रीत कौर
गौरतलब है कि पंजाब सरकार की ओर से डीएसपी की जॉब ऑफर होने के बाद हरमनप्रीत ने रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। रेलवे ने हरमनप्रीत का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था और उस पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगा दिया है। इतना ही नहीं रेलवे हरमनप्रीत को पिछले पांच महीने से वेतन भी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
हरमनप्रीत कौर
दरअसल, नियमों के अनुसार बतौर डीएसपी ज्वाइन करने से पहले हरमन को रेलवे की नौकरी से इस्तीफा देना जरूरी है, लेकिन रेलवे इस्तीफा मंजूर नहीं कर रहा है। वहीं, रेलवे के एक पूर्व  कोच का कहना है कि जब रेलवे किसी खिलाड़ी को खेल के आधार पर नौकरी देता है तो खिलाड़ी से करार करता है। पांच साल का करार पूरा होने से पहले रेलवे इस्तीफा मंजूर नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपनी मर्जी से करार नहीं तोड़ सकता। जुर्माना राशि चुकाने के बाद खिलाड़ी किसी दूसरे विभाग का हिस्सा बन सकता है। उसके लिए यह विकल्प खुला है।

4 of 5
हरमनप्रीत कौर
बता दें कि हरमनप्रीत ने जब रेलवे में नौकरी ज्वाइन की थी तो रेलवे ने उससे पांच साल का करार किया था। वहीं, इस मामले में हरमनप्रीत ने पिता का कहना है कि रेलवे की जिद के कारण हरमन पंजाब पुलिस ज्वाइन नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरमनप्रीत कौर
बता दें कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में आस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 171 रन की बेहतरीन पारी खेलने वाले हरमनप्रीत को पंजाब सरकार ने डीएसपी का पद ऑफर किया था। हरमनप्रीत ने पंजाब में डीएसपी की नौकरी के लिए रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन इस्तीफा देते समय उसके करार के सिर्फ तीन साल ही पूरे हो रहे थे। इस करार के टूटने पर रेलवे ने हरमनप्रीत पर 27 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया और उसका वेतन भी रोक दिया। बहरहाल, पिछले पांच महीने से न हरमन नौकरी पर जा रही हैं और न रेलवे इस्तीफा स्वीकार कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें