फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Youth Day: काश्वी गौतम से लेकर समीर रिजवी-रॉबिन मिंज तक, IPL-WPL में इन युवा खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

Fri, 12 Jan 2024 07:26 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वामी विवेकानंद की जयंति के अवसर पर हम ऐसे क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो इस साल आईपीएल या डब्ल्यूपीएल नीलामी में बड़ी कीमत पर बिके हैं और इस सीजन मैदान पर भी कमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 - फोटो : अमर उजाला
प्रतिवर्ष 12 जनवरी को आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जाती है। स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन ही सीख लेने योग्य है। 25 वर्ष की आयु में सांसारिक मोह माया त्याग कर वह संन्यासी बन गए। उनके बताए विचारों को अपनाकर जीवन को सरल और सफल बनाने में मदद मिल सकती है। इसी कारण विवेकानंद जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर हम ऐसे क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो इस साल आईपीएल या डब्ल्यूपीएल नीलामी में बड़ी कीमत पर बिके हैं और इस सीजन मैदान पर भी कमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
काश्वी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
काश्वी गौतम
कीमतः 2 करोड़ रुपये

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में 20 साल की काश्वी गौतम पर दो करोड़ की बोली लगी। काश्वी का बेस प्राइस 10 लाख रुपये था और उन्हें 20 गुना ज्यादा कीमत पर गुजरात जाएंट्स ने अपने साथ जोड़ा। दाएं हाथ से बेहतरीन तेज गेंदबाजी करने के साथ ही काश्वी बड़े शॉट खेलने में भी माहिर हैं। उन्होंने 2020 में महिलाओं की घरेलू अंडर-19 प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के लिए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ वनडे मैच में हैट्रिक सहित दस विकेट लिए। इसके साथ ही उन्होंने खास कीर्तिमान अपने नाम किया था। सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में उन्होंने सात मैचों में 4.14 की इकॉनमी के साथ 12 विकेट लिए थे। अब वह आईपीएल में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

3 of 6
वृंदा दिनेश - फोटो : सोशल मीडिया
वृंदा दिनेश
कीमतः 1.3 करोड़ रुपये

महिला प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में वृंदा दिनेश को यूपी वॉरियर्स ने 1.3 करोड़ की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया। उनका बेस प्राइस सिर्फ 10 लाख रुपये था, लेकिन नीलामी में उन्हें 13 गुना ज्यादा कीमत मिली। वृंदा दिनेश ने पिछले दो सीजन में कर्नाटक के लिए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सीनियर महिला वनडे प्रतियोगिता में कर्नाटक के लिए लाजवाब प्रदर्शन किया। वह 11 पारियों में 47.70 की औसत से 477 रन बनाकर जसिया अख्तर और प्रिया पुनिया के बाद तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। वह बड़े शॉट लगाने में माहिर हैं और लगातार बड़ी पारियां खेलने में भी सक्षम हैं। 22 साल की यह बल्लेबाज टीम इंडिया में शामिल होने के बेहद करीब है। इस बार महिला प्रीमियर लीग में कमाल कर वह टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने की कोशिस करेंगी।

4 of 6
समीर रिजवी - फोटो : अमर उजाला
समीर रिजवी
कीमतः 8.40 करोड़ रुपये

आईपीएल 2024 के ऑक्शन में दाएं हाथ के बल्लेबाज समीर रिजवी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा। 20 साल के समीर को यूपी की टीम में उनकी बल्लेबाजी के लिए सुरेश रैना 2.0 कहा जाता है। वह छक्के लगाने में माहिर हैं। समीर ने यूपी के लिए अंडर-16 में खेलते हुए सात मैचों में शानदार 610 रन बनाए थे। समीर दाएं हाथ से ऑफ स्पिन बॉलिंग भी कर सकते हैं। उन्होंने अब तक 11 लिस्ट-ए मैचों में समीर ने 29.28 की औसत से 205 रन बनाए हैं। सभी तरह की लीग को मिलाकर 11 टी20 मैचों में उन्होंने 49.16 की औसत और 134.70 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 295 रन बनाए हैं। अब वह चेन्नई की टीम में बतौर फिनिशर खेल सकते हैं और तहलका मचाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कुमार कुशाग्र - फोटो : सोशल मीडिया
कुमार कुशाग्र
कीमतः 7.20 करोड़ रुपये

आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.2 करोड़ की मोटी कीमत पर अपने साथ जोड़ा। 20 लाख बेस प्राइस वाले कुशाग्र को 36 गुना ज्यादा कीमत मिली। वह धोनी की तरह विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और अंत के ओवरों में उन्हीं की तरह विस्फोटक बल्लेबाजी करने में माहिर हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में उनकी ऐसी ही एक पारी निर्णायक साबित हुई। महाराष्ट्र के खिलाफ 355 रनों का पीछा करते हुए कुशाग्र झारखंड के लिए छठे नंबर पर आए और 37 गेंदों में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 67 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। अब वह आईपीएल में भी ऐसी ही मैच जिताऊ पारियां खेलना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रॉबिन मिंज - फोटो : सोशल मीडिया
रॉबिन मिंज
कीमतः 3.60 करोड़ रुपये

झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज और धोनी के कोच रहे चंचल भट्टाचार्य से कोचिंग लेने वाले रॉबिन मिंज को आईपीएल 2024 नीलामी में गुजरात ने 3.60 करोड़ में खरीदा। रॉबिन मिंज के पिता रांची एयरपोर्ट में सिक्योरिटी गार्ड हैं। रॉबिन मिंज बेहद खरीब परिवार से आते हैं और बचपन में वह जलावन की लकड़ी से बैट बनाकर क्रिकेट खेलते थे, लेकिन उनके परिवार ने कभी भी उन्हें खेलने से नहीं रोका। यह होनहार खिलाड़ी सारी मुश्किलों को पार करते हुए आईपीएल में खेलने वाला पहला आदिवासी बनने के लिए तैयार है। वह इस लीग से जुड़ने वाले पहले आदिवासी बन चुके हैं। वह आईपीएल के जरिए देश के लिए खेलना चाहते हैं और भारतीय टीम के लिए खेलते हुए विश्व कप भी जीतना चाहते हैं। रॉबिन को अगला धोनी माना जा रहा है। वह बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और सीखने के लिए आतुर रहते हैं। ऐसे ही खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर कमाल करते हैं। रॉबिन इस आईपीएल में अपना जलवा दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें