फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Youth Day 2022: ऋषभ पंत से लेकर राशिद खान तक, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कमाल कर रहे हैं ये युवा सितारे

Tue, 11 Jan 2022 04:35 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई युवा खिलाड़ी पिछले कुछ सालों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों ने बहुत ही छोटी उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और अब जाना माना नाम बन चुके हैं। यहां हम ऐसे ही 10 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 11
ऋषभ पंत, शादाब खान और राशिद खान जैसे युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कमाल कर रहे हैं - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। विवेकानंद एक संन्यासी होने के साथ-साथ अच्छे खिलाड़ी भी थे। उन्होंने अपनी बातों से युवाओं को आगे बढ़ने और सही राह पर चलने का संदेश दिया है। उनके जन्मदिन के मौके पर हम 10 युवा खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने विवेकानंद की बातों को चरितार्थ किया है। इन खिलाड़ियों ने शायद विवेकानंद की बातें न सुनी हो, लेकिन जिस तरीके से उन्होंने अपने कैरियर पर ध्यान दिया लगन के साथ मेहनत की। उसी लगन और मेहनत के बारे में विवेकानंद युवाओं को बताते थे। 
विज्ञापन

1. राशिद खान

2 of 11
राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
राशिद खान अब अफगानिस्तान क्रिकेट का सबसे बड़ा चेहरा बन चुके हैं। दुनिया भर में उनके नाम से ही लोग अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम को जानती है। उनकी उम्र अभी 23  साल है, लेकिन अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी से उन्होंने पूरी दुनिया में एक अलग पहचान बना ली है। पांच टेस्ट मैच में उनके नाम 34 विकेट हैं। वहीं 74 वनडे मैचों में उन्होंने 140 विकेट झटके हैं। राशिद ने 56 टी-20 मैच भी खेले हैं और 103 विकेट ले चुके हैं। आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और 76 आईपीएल मैचों में राशिद ने 93 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन

2.  ऋषभ पंत

3 of 11
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@BCCI
टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भी बहुत ही छोटी उम्र में बड़ा नाम बना लिया है। 24 साल के पंत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा नाम बन चुके हैं। वो तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए खेलते हैं। गाबा के मैदान में भारत को ऐतिहासिक टेस्ट जिताने में पंत का बहुत अहम योगदान था। उन्होंने भारत के लिए 28 टेस्ट में 1608 रन बनाए हैं। वहीं 18 वनडे मैचों में उनके नाम 529 रन हैं। भारत के लिए 41 टी-20 मैच में पंत ने 623 रन बनाए हैं। आईपीएल में अब पंत दिल्ली की टीम के स्थायी कप्तान भी बन चुके हैं। 

3. शाहीन अफरीदी

4 of 11
शाहीन शाह अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने बहुत ही छोटी उम्र में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। उनकी उम्र अभी 21 साल है और वो पाकिस्तान के प्रमुख गेंदबाज बन चुके हैं। टी-20 वर्ल्डकप में भी उन्होंने रोहित, विराट और राहुल जैसे बल्लेबाजों को आउट कर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी। शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 21 टेस्ट मैच में 86 विकेट झटके हैं। वहीं 28 वनडे मैच में उनके नाम 53 विकेट रहे हैं। उन्होंने 39 टी-20 मैच भी खेले हैं और 45 विकेट झटके हैं। 
विज्ञापन

4. वनिंदू हसरंगा

5 of 11
वनिंदू हसरंगा - फोटो : सोशल मीडिया
24 साल के वनिंदू हसरंगा ने 2021 टी-20 वर्ल्डकप में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक भी ली और बल्ले के साथ भी बेहतरीन रन बनाए। 24 साल के वनिंदू ने सिर्फ एक आईसीसी टूर्नामेंट में ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरी दुनिया आज उन्हें जानती है। आईसीसी रैंकिंग में वो दुनिया के नंबर एक टी-20 गेंदबाज हैं। उन्होंने श्रीलंका के लिए 33 टी-20 मैचों में 52 विकेट लिए हैं। 29 वनडे मैचों में भी उनके नाम 29 विकेट हैं। हालांकि चार टेस्ट में वो चार विकेट ही ले पाए हैं। 
विज्ञापन

5. सैम करन

6 of 11
सैम करन - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने भी बहुत कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। 23 साल की उम्र में वो इंग्लैंड के लिए 24 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 815 रन निकले हैं और गेंद के साथ उन्होंने 47 विकेट लिए हैं। 11 वनडे मैचों में उन्होंने 141 रन बनाए हैं और 12 विकेट लिए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 16 टी-20 मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 91 रन बनाए हैं और 16 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन

6. कगिसो रबाडा

7 of 11
कगिसो रबाडा - फोटो : आईसीसी ट्विटर
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा नाम बन चुके हैं। वो लंबे समय से अफ्रीका के लिए खेल रहे हैं और उनके पास अच्छा खासा अनुभव भी हो चुका है। हालांकि रबाडा की उम्र अभी भी 26 साल है, जबकि वो दक्षिण अफ्रीका के लिए 50 टेस्ट, 82 वनडे और 40 टी-20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के लिए 227 विकेट लिए हैं। वहीं वनडे में 126 और टी-20 में 49 विकेट अपने नाम किए हैं। भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भी उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की है। 

7. काइल जेमीसन

8 of 11
काइल जेमीसन - फोटो : ICC@twitter
27 साल के काइल जेमीसन ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत देरी से की हो, लेकिन अब वो न्यूजीलैंड के अहम खिलाड़ी बन चुके हैं। जेमीसन ने 12 टेस्ट में 60 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं पांच वनडे मैचों में उन्होंने पांच विकेट और आठ टी-20 मैच में चार विकेट झटके हैं। लंबे कद के जेमीसन का कद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतनी तेजी से बढ़ा है कि वो पहले ही आईपीएल खेल चुके हैं। आने वाले समय में भी जेमीसन न्यूजीलैंड के लिए कमाल करते रहेंगे। 

8. मेहदी हसन

9 of 11
मेहदी हसन - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश के मेहदी हसन ने भी बहुत ही छोटी उम्र में बड़ा नाम बना लिया है। 24 साल के मेहदी कुल मिलाकर बांग्लादेश के लिए 96 मैच खेल चुके हैं। अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ उन्होंने बल्ले के साथ भी बांग्लादेश के लिए कई उपयोगी पारियां खेली हैं और टीम के अहम सदस्य बन चुके हैं। आने वाले समय में बांग्लादेश के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल होंगे। उन्होंने 31 टेस्ट मैच में 119 विकेट लिए हैं और 1012 रन बनाए हैं। वहीं 52 वनडे मैचों में उन्होंने 55 विकेट लिए हैं और 426 रन बनाए हैं। 

9. कैमरून ग्रीन 

10 of 11
कैमरून ग्रीन - फोटो : Social media
22 साल के कैमरून ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए आठ टेस्ट और एक वनडे मैच ही खेला है, लेकिन उन्होंने अपनी खास पहचान बना ली है। ऑस्ट्रेलिया को लंबे समय से ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी, जो टेस्ट में तेज गेंदबाजी करने के साथ बल्लेबाजी कर सके और कैमरून ग्रीन ऐसे ही खिलाड़ी हैं। उन्होंने आठ टेस्ट मैच में 30.58 के औसत से 367 रन बनाए हैं और गेंद के साथ नौ विकेट अपने नाम किए हैं। खास बात यह है कि इन नौ विकेटो में जो रूट जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के विकेट ज्यादा हैं। 
विज्ञापन

10. शादाब खान

11 of 11
शादाब खान - फोटो : pti
शादाब खान की उम्र भले ही 23 साल हो, लेकिन वो पाकिस्तान टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। शादाब ने पाकिस्तान के लिए छह टेस्ट में 300 रन बनाए हैं और 14 विकेट लिए हैं। वहीं 48 वनडे में उनके नाम 434 रन और 62 विकेट हैं। जबकि 64 टी-20 मैच में शादाब ने 275 रन बनाए हैं और 73 विकेट भी लिए हैं। वो काफी कंजूसी से गेंदबाजी करते हैं और लंबे समय से पाकिस्तान के लिए सीमित ओवर क्रिकेट में काफी उपयोगी खिलाड़ी रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें