अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई युवा खिलाड़ी पिछले कुछ साल से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों ने बहुत ही छोटी उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और अब जाना माना नाम बन चुके हैं। यहां हम ऐसे ही 10 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 11
पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने कम उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कमाल किया है
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। विवेकानंद एक संन्यासी होने के साथ-साथ अच्छे खिलाड़ी भी थे। उन्होंने अपनी बातों से युवाओं को आगे बढ़ने और सही राह पर चलने का संदेश दिया है। उनके जन्मदिन के मौके पर हम 10 युवा खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने विवेकानंद की बातों को चरितार्थ किया है। इन खिलाड़ियों ने शायद विवेकानंद की बातें न सुनी हो, लेकिन जिस तरीके से उन्होंने अपने करियर पर ध्यान दिया और लगन के साथ मेहनत की। उसी लगन और मेहनत के बारे में विवेकानंद युवाओं को बताते थे।
विज्ञापन
2 of 11
ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर
ऋषभ पंत
टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने बहुत ही छोटी उम्र में बड़ा नाम बना लिया है। 24 साल के पंत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा नाम बन चुके हैं। वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट वनडे, टेस्ट और टी-20 में खेलते हैं। गाबा के मैदान में भारत को ऐतिहासिक टेस्ट जिताने में पंत का बहुत अहम योगदान था। उन्होंने भारत के लिए 28 टेस्ट में 1608 रन बनाए हैं। वहीं, 18 वनडे मैचों में उनके नाम 529 रन हैं। भारत के लिए 41 टी-20 मैच में पंत ने 623 रन बनाए हैं। आईपीएल में अब पंत दिल्ली की टीम के स्थायी कप्तान भी बन चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 11
शुभमन गिल
- फोटो : twitter@bcci
शुभमन गिल
22 साल के शुभमन गिल भारत के लिए 10 टेस्ट और तीन वनडे मैच खेल चुके हैं। गिल ने टेस्ट में 32.82 के औसत से 558 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 91 रन रहा है। गाबा की मुश्किल पिच पर उन्होंने 91 रन की यह पारी खेली थी और भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम योगदान दिया था। इस मैदान पर भारत पहली बार कोई टेस्ट मैच जीता था और ऑस्ट्रेलिया की टीम 32 साल बाद इस मैदान पर हारी थी। भारत की इस जीत में गिल का अहम योगदान था और तब वह महज 21 साल के थे। आने वाले समय में भी उन्हें टेस्ट क्रिकेट में काफी मौके मिलेंगे और वह टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी बनेंगे।
4 of 11
श्रेयस अय्यर
- फोटो : twitter@bcci
श्रेयस अय्यर
27 साल के श्रेयस अय्यर अब तक भारत के लिए बहुत ज्यादा मैच नहीं खेले हैं, लेकिन डेब्यू टेस्ट में ही शतक जड़कर उन्होंने यह दिखा दिया है कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं। इससे पहले टी-20 मैच में वह न्यूजीलैंड जैसी टीमों की पिटाई कर चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके हैं। अय्यर ने दो टेस्ट में 50.5 के औसत से 202 रन बनाए हैं। वहीं, 22 वनडे मैचों में उन्होंने 42.79 के औसत से 813 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और आठ अर्द्धशतक भी निकले हैं। टी-20 में अय्यर ने 32 मैच खेलकर 580 रन जोड़े हैं।
विज्ञापन
5 of 11
पृथ्वी शॉ
- फोटो : Social Media
पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ भारतीय क्रिकेट में जाना-माना नाम हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उन्हें सभी बखूबी पहचानते हैं। अंडर-19 वर्ल्डकप के समय से पृथ्वी अपना कमाल दिखा रहे हैं। आईपीएल में भी उनका बल्ला जमकर बोलता है और बड़े से बड़े गेंदबाजों के खिलाफ वह आसानी से चौके-छक्के लगाते हैं। भारत के लिए पांच टेस्ट में उन्होंने 42.38 के औसत से 339 रन बनाए हैं। इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट 86.04 का रहा है। शॉ की बल्लेबाजी सहवाग की याद दिलाती है। इसी वजह से वह अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर भी खास पहचान बना चुके हैं।
विज्ञापन
6 of 11
हार्दिक पांड्या
- फोटो : cricketcomau
हार्दिक पांड्या
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या फिलहाल चोट और खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, लेकिन 28 साल की उम्र में ही उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वह रुतबा हासिल किया है, जिसके सपने हर क्रिकेटर देखता है। वह भारत के लिए 128 मैच खेल चुके हैं और दो हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 116 विकेट भी लिए हैं। हार्दिक अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और कई मौकों पर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से मैच पलटा है। आईपीएल में भी वह हर अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाज की पिटाई कर चुके हैं।
विज्ञापन
7 of 11
अर्धशतकीय पारी के दौरान शॉट लगाते लोकेश राहुल।
- फोटो : सोशल मीडिया
लोकेश राहुल
विराट कोहली के बाद लोकेश राहुल को भारत का भविष्य का कप्तान माना जा रहा है। 29 साल के राहुल भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल हो चुके हैं। हाल ही में अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में उन्होंने भारत की कप्तानी भी की। राहुल एक बल्लेबाज के रूप में हमेशा से ही सुपरहिट रहे हैं, लेकिन अब एक कप्तान के रूप में भी उन्हें मौका दिया जा रहा है। राहुल भारत के लिए 137 मैच खेल चुके हैं और करीब छह हजार रन बना चुके हैं।
8 of 11
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
जसप्रीत बुमराह
28 साल के जसप्रीत बुमराह सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शामिल हो चुके हैं। बुमराह कई साल से भारत के तेज गेंदबाजों की अगुवाई कर रहे हैं। वह टीम इंडिया के लिए 149 मैच खेल चुके हैं और 281 विकेट ले चुके हैं। बुमराह वनडे और टेस्ट दोनों में 100 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं। पिछले कुछ साल में भारतीय टीम ने विदेशी जमीन में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। इसमें जसप्रीत बुमराह का योगदान काफी ज्यादा है, जिन्होंने हर बार विपक्षी टीम को छोटे स्कोर में आउट किया है।
9 of 11
मोहम्मद सिराज
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद सिराज
27 साल की उम्र में मोहम्मद सिराज भारत की टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों के बीच रहकर उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे में जब भारत के सभी सीनियर तेज गेंदबाज चोटिल हो चुके थे, तब सिराज ने भारत के गेंदबाजों की अगुवाई की थी और वह मैच जिताया भी था। 12 टेस्ट मैच में सिराज 36 विकेट अपने नाम कर चुके हैं और टीम इंडिया के तीसरे गेंदबाज के रूप में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।
10 of 11
वॉशिंगटन सुंदर
- फोटो : Cricbuzz
वॉशिंगटन सुंदर
वॉशिंगटन सुंदर टी-20 क्रिकेट में भारत के स्थायी खिलाड़ी बन चुके हैं। खासकर विदेशी पिचों में उन्होंने काफी बेहतरीन बल्लेबाजी की है। सुंदर ने चार टेस्ट मैच में 66.25 के औसत से 265 रन बनाए हैं और छह विकेट लिए हैं। वहीं 42 टी-20 मैच में उन्होंने 217 रन बनाए हैं और 27 विकेट भी लिए हैं। वह पावरप्ले में गेंदबाजी करते हैं और उनकी इकोनॉमी भी 7.25 का है। छोटे फॉर्मेट में वह टीम इंडिया के लिए काफी उपयोगी खिलाड़ी हैं और ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने टेस्ट में भी अपनी उपयोगिता साबित की थी।
अक्षर पटेल ने अब तक भारत के लिए सिर्फ पांच टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन वह पहले ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने पांच मैच में 36 विकेट अपने नाम किए हैं। वह भारत के लिए 38 वनडे और 15 टी-20 मैच भी खेल चुके हैं। अक्षर ने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में कुल 94 विकेट झटके हैं। भारतीय पिचों में अक्षर बहुत ही खतरनाक गेंदबाज हैं। खासकर इंग्लैंड की टीम अब भी उनसे खौफ खाती होगी।