फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद सिराज ने जीता ऑस्ट्रेलियाई टीम का दिल, नस्लीय टिप्पणी के खिलाफ दिखाई थी हिम्मत

Wed, 13 Jan 2021 02:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मोहम्मद सिराज पर नस्लीय टिप्पणी - फोटो : Social Media
ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष आफ स्पिनर नाथन लियोन ने बुधवार को कहा कि दर्शकों के खराब बर्ताव की निंदा करके भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने नए मानदंड कायम किए हैं, उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट का खेल सभी के लिए है और इसमें किसी तरह के नस्लवाद की जगह नहीं है।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : Social media
सिडनी क्रिकेट मैदान पर सिराज और जसप्रीत बुमराह को चौथे और पांचवें दिन दर्शकों की नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा, इसके बाद भारतीय टीम ने आईसीसी के पास शिकायत दर्ज कराई। लियोन ने एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'खेल में किसी तरह की नस्लीय छींटाकशी की गुंजाइश नहीं है। लोगों को लगता है कि वे मजाक कर रहे हैं, लेकिन इससे लोगों पर अलग तरह से प्रभाव पड़ सकता है। क्रिकेट का खेल सभी के लिए है और इसमें नस्लवाद की कोई जगह नहीं है।'
विज्ञापन

3 of 4
सिराज - फोटो : self
उन्होंने कहा, 'यदि आपको लगता है कि मैच अधिकारियों से शिकायत करने की जरूरत है तो करनी चाहिए। आजकल मैदान पर इतने सुरक्षाकर्मी होते हैं कि नस्लीय टिप्पणी करने वालेां को तुरंत निकाल बाहर किया जा सकता है, इससे मैच अधिकारियों से शिकायत का चलन भी बनेगा।'
विज्ञापन

4 of 4
मोहम्मद सिराज के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार - फोटो : social media
सिराज को स्क्वेयर लेग सीमा पर दर्शकों ने 'मंकी' और 'ब्राउन डॉग' कहा। सुरक्षाकर्मियों ने इन दर्शकों को मैदान से बाहर कर दिया। लियोन ने कहा, 'इससे घटना की शिकायत का चलन कायम होगा। यह खिलाड़ी पर निर्भर करता है कि वह शिकायत करना चाहता है या नहीं। मैं उम्मीद करता हूं कि आइंदा लोग इससे उबरकर सिर्फ क्रिकेट देखने आएंगे और खिलाड़ियों को नस्लीय दुव्यर्वहार की चिंता नहीं करनी होगी।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें