फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूं ही नहीं सीएसके के खास हैं 'माही', मालिक श्रीनिवासन ने साझा कीं बीते 12 वर्षों की सुनहरी यादें

Sat, 13 Mar 2021 06:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
1 of 4
एन श्रीनिवासन, एमएस धोनी - फोटो : social media
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मालिक और उद्योगपति एन. श्रीनिवासन ने अपनी टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े हैं। श्रीनिवासन ने कहा धोनी सीएसके के लिए हर मैच जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि धोनी को जो पसंद होता है वो वही करते हैं। इतना ही नहीं क्रिकेट जीतने के लिए ही खेला जाता है। आईपीएल के साथ भी कुछ ऐसा ही है। मगर निरंतरता और निष्ठा नाम की भी एक चीज होती है। 
विज्ञापन

2 of 4
एन श्रीनिवासन, एमएस धोनी - फोटो : social media
यही वजह है कि फ्रेंचाइजी सीएसके धोनी पर इतना भरोसा करती है। श्रीनिवासन ने कहा कि हम पिछले 50 वर्षों से क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। हम कई टीमों का संचालन कर रहे हैं। तमिलनाडु की रणजी टीम हमारे साथ जुड़ी हुई थी। उन्होंने कहा कि चेन्नई टेस्ट क्रिकेट का केंद्र है। चेन्नई क्रिकेट को प्यार करने वाला शहर है। फ्रेंचाइजी बेस क्रिकेट खिलाड़ियों का बड़ा योगदान होता है। 
विज्ञापन

3 of 4
एमएस धोनी, सीएसके कप्तान - फोटो : ANI
दरअसल, धोनी और सीएसके के बीच एक-दो साल का नहीं बल्कि 12 वर्षों का साथ है। धोनी आईपीएल के पहले सीजन से ही सीएसके के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके तीन बार चैंपियन बनी है। चेन्नई सुपर किंग्स पर दो साल (2016, 2017) का प्रतिबंध लगा था लेकिन टीम ने 2018 में आईपीएल में वापसी करते हुए अपना तीसरा खिताब जीता। धोनी ने बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा मुकाबले जीते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
एमएस धोनी - फोटो : PTI
एसएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुल 197 मैचों में कप्तानी की है। इसमें 119 में उसे जीत मिली है जबकि 76 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। धोनी की कप्तानी में सीएसके आठ बार आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। आईपीएस के 13वें सीजन (आईपीएल 2020) में सीएसके का प्रदर्शन थोड़ा निराशाजनक रहा था। ऐसा पहली बार हुआ जब सीएसके प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें